वनांचल स्वर: सर्पदंश का आसन और असरकारी ईलाज...

ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पटेल बता रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को सांप के द्वारा काटे जाने का इलाज सिखा दिया है। उनका इलाज करने का तरीका काफी सरल है। वह केले के छिलके को कूटने के बाद उसका रस निकाल देते हैं और पीड़ित को पिला देते हैं। केले के छिलके का रस सांप के जहर को काट देता है। वह अब तक इस प्रयोग से बहुत लोगों का इलाज कर चुके हैं।

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VEER SINGH

निवासियों से खेती पर चर्चा

चेहरी पारा, ग्राम पंचायत-सरंडी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी रविशंकर बघेल बता रहे हैं लोग खेती में धान, कोदो, कुटकी, कुल्थी उगाते हैं| पुराने समय के जो फसल है उसकी खेती अब कम हो गयी है लोग सरकरी बीजो का उपयोग करने लगे हैं| खेती से लोगो को खाने के लिये पर्याप्त फसल मिल जाता है| गाँव में पानी की सुविधा नहीं होती है| जिसके कारण गर्मी के दिनों में फसल नहीं उगा पाते हैं|

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: BABULAL NETI CG KANKER STORY

स्वास्थ्य स्वर : उल्टी को रोकने के घरेलू उपाय...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उल्टी रोकने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, सभी स्त्री, पुरुष, किशोर सभी को उल्टी आती है, 5 ग्राम तुलसी का रस, 1 इलायची का चूर्ण बनाकर शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार सेवन करने से लाभ होती है| चावल दाल की खिचड़ी में नमक डालकर खाना चाहिये इससे लाभ होती है|अधिक जानकारी के लिये@9111061399.

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG HEALTH DEPARTMENT RAIPUR

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे जनरल नॉलेज बता रही हैं:
सबसे अधिक घनी वाला आबादी वाला नगर , आफ्टर में है पूर्व दिल्ली
सबसे लम्बी नदी,गंगा नदी भारत की प्रवाह अनुसार (AR)

Posted on: Feb 15, 2021. Tags: EDUCATION

Impact: सीजीनेट में सन्देश भेजने से अब गाँव में बिजली जल रही है ग्रामीण खुश हैं...

ग्राम-मडमड़ा, पोस्ट-मडमड़ा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन भंजारिया बता रहें हैं कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो गया था, जिससे वे परेशान थे और वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रहा था| 22 जुलाई 2020 को सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये थे, और 28 जुलाई 2020 को विभाग वाले आए और बिजली का ट्रांसफर बना दिए, जिससे अब पूरे गाँव में बिजली जल रही है| गाँव के सभी ग्रामीण खुश हैं और सभी मददगार साथियों और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@9685784766. RM

Posted on: Feb 15, 2021. Tags: IMPACT STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »