वनांचल स्वर: कलपांज पहाड़ की कहानी...

ग्राम- हाटकर्रा, तहसील- भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भोला राम पटेल कलपांज पहाड़ के बारे में बता रहे हैं, जिसको कुछ स्थानीय निवासी गोटुल डोंगरी भी बोलते हैं। पुराने समय में वृद्ध लोग रात को पहाड़ पर खेलने जाते थे और सवेरे घर वापस आ जाते थे। बहुत से लोग वहां पिकनिक मनाने जाते हैं। जन्माष्टमी और माघ पूर्णिमा पर्व के दिन लोग घूमने जाते हैं। वहाँ सूर का पेड़ भी पाया जाता है, जिससे लोग नशा भी करते हैं। वहां पर बॉक्साइट और ताम्बे की खदान भी है। सम्पर्क@7722949229. (185606) GT

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BHOLARAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA

तीन साल से दाई के पद में काम कि नहीं मिला मानदेय ,मानदेय दिलाने में मदद करें

ग्राम पंचायत-मुरका, जिला-चित्रकोट, (उत्तर प्रदेश) से श्री देवी बता रही हैं कि मैं सरकारी अस्पताल मुरका में दाई के पद पर तीन साल से कार्यरत हूँ, मुझे 500 रूपये हर महिना में मिलेगा करके कार्य में लगा दिए हैं, अभी तक मुझे कोई किसी प्रकार कि मजदूरी नहीं मिली है, इसके लिए मै कई बार संबन्धित अधिकारी के पास जाकर निवेदन किया, पर आज कल करके टाल रहें हैं, जिसके कारण मुझे मेरी घर कि आर्थिक स्थिति बिगडती जा रही हैं, इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में संबधित अधिकारीयों से बात करके मजदूरी दिलाने में मदद करें| विभागीय अधिकारी@7985451183, नर्स@7985573120, संपर्क 9120147114 (184921)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: CHITRAKOT DEVI HEALTH SHRI UP

Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi Language : 17th February 2021..

श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और सुखदाई कचलाम हिंदी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला नारायणपुर के आदिवासियों के दर्द एवम गीत के बारे में जानकारी दिया जा रहा है |जिसमे गीत गा रहें हैं संस्कृति के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: AND BABULAL NETI BULTOO RADIO SUKHDAI KACHLAM

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

जिला-मुंगेर (बिहार) से दीपक कुमार जनरल नॉलेज की जानकारी दे रहे हैं:
रेडियो दिवस कब मनाया जाता है , 13 फरवरी को
कम्प्यूटर का हिन्दी क्या है, संगणक
खून की कमी से कौन से रोग होता है, एनीमिया
आयोडीन की कमी से कौन सा रोग होता है, घेंघा रोग
मनुष्य की सबसे छोटी हड्डी कौन सा है, कान का हड्डी (AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: EDUCATION

वनांचल स्वर: पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है...

ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार मारगिया उनके ग्राम में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के बारे में बता रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मान्यता के अनुसार पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है। तीज त्यौहार और मेले के समय लोग विधिवत तरीके से माता की पूजा अर्चना करते हैं, जिससे माता लोगों को आशीर्वाद देती हैं, बारिश लाती हैं, फसल अच्छी होती है और लोग निरोग रहते हैं। गांव के विकास के लिए राउड़ देव का निर्माण किया जाता है। यह माना जाता है कि वह देव नियुक्ति में प्रमुख स्थान पर हैं। गांव में शांति और भाईचारे की भावना को इसी तरह बनाए रखने के लिए लोग अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा करते हैं।

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »