पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...

ग्राम-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पोड़ीयाम बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406055668.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG MANOJ PODIYAMI NARAYANPUR PROBLEM WATER

गाँव में 2 की.मी. तक सड़क नहीं है बारिश में सायकल चलाना भी मुश्किल होता है

ग्राम-डिलमिली, ब्लाक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूरन पात्र जी बता रहे है इनके गाँव मे कुछ एरिया में सड़क की सुविधा नहीं है | दँतेश्वरी मंदिर से रेलवे कालोनी से 2 किलोमीटर तक कच्ची सड़क है| बारिश के समय में इस सड़क पर सायकल चलाना भी मुश्किल होता है | ग्राम सभा में भी इस बात को रखा जा चुका है और प्रस्ताव भी बन चुका है फिर भी बनने में देर लग रही है| कृपया सड़क की समस्या के लिए मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित @9131457867, सचिव @9406228766, सीईओ @0778 2222428.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM PURAN PATRA ROAD

आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम-भोजपुर, तहसील-सारंगढ़, (छतीसगढ़) से घसीदास महंत सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि उनका आवास की समस्या है| उन्होंने 2 साल पहले से इंदिरा आवास के लिए पार्षद के पास आवेदन दिया था अभी तक नहीं आया है| घर की आवश्यकता है पर मिल ही नहीं रहा है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए नबरों पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@6269233241, पार्षद@8815197361.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BHOJPUR CG HOUSE PROBLEM SARNGADH

आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें मदद की अपील,

ग्राम-डोकमा, ब्लाक-जैजयपूर, जिला-जांजगिर-चांपा (छतीसगढ़ी) से संपत राम यादव बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी वर्षा कुमारी यादव के नाम का से नया आधार कार्ड अप्लाई करवाया है| कार्ड का अप्लाई दिनांक 29/11/2021 को हुआ था| उनका कहना है की इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए| सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उनका आधार कार्ड दिलवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898866791.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AADHAR CARD CG CHAMPA JAIJAYPUR JANJGIR PROBLEM

राजस्थान सामान्य ज्ञान बता रहे हैं-

जिला-डोंगरपुर, ब्लाक-डोंगरपुर तहसील-असपुर (राजस्थान) से प्रकाश वीणा सामान्य ज्ञान के कुछ प्रशन सीजीनेट के श्रोताओं के सामने रखे हैं-
(1) गोल्डन सिटी किसे कहा जाता है ?
-जोधपुर |
(2) पिंक सिटी किसे कहा जाता है ?
-जयपुर |
(3) राजस्थान में पहाड़ों की नगरी किसे कहा जाता है ?
-डूंगरपुर |
(4) राजस्थान का वस्त्रों की नागरी किसे कहा जाता है ?
बिलवाड़ा |
(4) राजस्थान का चेरापुंजी किसे कहा जाता है ?
-मांसवाड़ा |
संपर्क नंबर@ 8003475825.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ASPUR DUNGARPUR GENERAL KNOWLEDGE RAJASTHAN

« View Newer Reports

View Older Reports »