नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...नागपूरी गीत
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक नागपूरी गीत सुना रहे है:
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे-
अरे गुइया मने बड़ी गजब दिसे ला-
अरे दुरे-दुरे सिटी मारे ना रे-
भावजी के मडवा नाच कहे ना-
कबे भवजी बहिन दुईयो टीप टोप-
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR CG NAGPURI SONG SONG VICTIMS REGISTER
औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा हमारे गांव का नाम चितरपुर...एक गाँव की कहानी-
ग्राम-चितरपुर, पंचायत-कातिम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ग्रामवासी बर्थलोमी लकरा बता रहे हैं, उनके गांव में एक पौधा होता था, जिसे चितावर के नाम से जानते हैं, जो पूरे गांव में मिलता था, उसी के नाम पर गांव का नाम चितरपुर पड़ा, ये पौधा केवल गांव में ही पाया जाता है, उसे दवा के लिए भी उपयोग करते हैं, लेकिन अब उस पौधे की संख्या कम हो गई है, लोग पौधों को काटकर खेत बना चुके हैं, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो द्वारा लिखी किताब से मिली, वर्तमान में गांव में 107 घर है, इस प्रकार से चितरपुर गांव का नाम एक औषधीय पौधा चितावर के नाम पर पड़ा और आज भी इसी नाम से जाना जाता है |
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI SONG VICTIMS REGISTER
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...नागपुरिया गीत
आश्रित-कुरूमगढ़, ग्राम पंचायत-बामदा, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु यादव एक नागपुरिया भाषा में गीत सुना रहें है:
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
कवना चरईया बोले राती गे सावरो-
हंसा चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो-
मंजूरा चरईया बोले राती गे सारो-
ही केकर लागिन अंगना बिरिंदा भेले सावरो-
ही कवना चरईया रे दहे गुंजारी गे सारो...
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: NAGPURIYA SONG PRABHU YADAV SONG VICTIMS REGISTER
ओह रे नागपुरी अरे एका तरका दर इंदेर गे रज सुना ना...कुडुक भाषा में देशभक्ति गीत
ग्राम-कटकाही, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से समीता नगेसिया उराव आदिवासियों की कुडुक भाषा में एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
ओह रे नागपुरी अरे एका तरका दर इंदेर गे रज सुना ना-
दर हो इंदेर गे रज सुना ना-
किराबरा किराबरा रे, बाय रो एह रे नागा पुरी-
कहां कहां परे, तै चोंगो रे चरिया नामन मेका लगी बय-
मनमा सा करेना-
कहां कहां करे, ता टोंगो रे झरिया नामन मेका लगे...
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: SAMITA NAGESIYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 3 किमी तक रोड नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बम्हनीपारा, पंचायत-कोटराई, ब्लॉक-वाड्रफनगर,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी बता रहे है कि बम्हनी पारा से वाड्रफनगर जाने में रोड की बहुत समस्या है और आज तक उनके गाँव में रोड बनवाया नहीं गया है, गाँव से रोड की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है | 50 घरो की बस्ती है, जनसँख्या लगभग 400 है. रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके उससे स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत परेशानी होती है, कृपया फोन कर मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत C.E O.@9479082150, 9516360411.संपर्क@7354663023.




