वनांचल स्वर : पीपल के पत्ते और मिश्री से पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलनराम साहू बता रहे हैं, आज के समय में बिगड़ते संतुलन और भोज्य पदार्थो में खाद और दवाओं के उपयोग के कारण कई बीमारियां हो जाती है, जिसमे से एक है, पीलिया, इस बीमारी में शरीर पीला पड़ने लगता है और शरीर में खून की कमी हो जाती है, कमजोरी आती है, इस समस्या से बचने के लिए पीपल के 5 पत्ते लेकर मिश्री के सांथ पीसकर दवा बनाकर दिन में दो बार पांच दिन तक लगातार सेवन करने से आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी कर लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: HEALTH KABIRDHAM CHHATTISGARH KHELANRAM SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

अधिकारी, नेता को बोलते बोलते थक गए पर आज तक हमारे आदिवासी गाँव में बिजली नहीं लगी...

ग्राम-खेड़ागढ़, कछारपारा, पोस्ट-पोलमी, थाना-कुगदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वार्ड क्रमांक 5 के पंच बुधारू बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली आजतक नहीं लगा है इसके लिए आवेदन देते देते थक गए हैं इन्होने 22-09-2015 को पुन: 15-2016, उसके बाद 05-04-2017 को आवेदन दिया लेकिन इस पर आज भी कोई कारवाही नही की गई. विधायक को भी कई बार आवेदन दिया इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बर में बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में बिजली लग सके: विद्युत विभाग@07754254024, विधायक मोतीराम चंद्रवंशी@9424108817. बुधारू@7869758920

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: BUDHRU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Kabirdham Chhattisgarh: 23rd September 2017...

Today Ravi Nirmalkar and Palesh Yadav are helping us listen to songs and reports from Kabirdham Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program in Chhattisgarhi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: CHHATTISGARH KABIRDHAM KAWARDHA RAVI NIRMALKAR PALESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

तीन दिन के संघर्ष के बाद किसानों की जीत, सड़क के लिए नहर बंद करने का कर रहे थे विरोध...

ग्राम-प्राणसरई, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकांत किसानों के संघर्ष की जीत की कहानी बता रहे है पिछले तीन दिनों से किसान अनशन पर बैठकर सड़क बनाने के लिए नहर बंद करने का विरोध कर रहे थे, किसानो के द्वारा लगातार S.D.M, तहसीदार, विधायक, सांसद, से बात होने के उपरांत कार्य सफल हुआ, जिस नहर को बंद कर दिया था उसे फिर से खोद कर बनाया जा रहा है जिससे किसानों को पानी मिल सके | जिससे किसानों के खेत सिंचाई हो सके और किसान आत्महत्या नही करे| वे अब आगे यह मांग कर रहे हैं कि पलाही नहर को पक्का करवा दिया जाए जिससे किसानों को और बेहतर सुविधा मिल सके.चन्द्रकान्त@9179364847

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: CHANDRAKANT KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

Bluetooth Radio Program from Kabirdham Chhattisgarh: 6th March 2016...

Today again Mamta Rajwade and Rajendra Koreti are presenting another Bultoo (Bluetooth) Radio program from Kabirdham ( Kawardha) district in Chhattisgarh. People from remote villages have called CGnet Swara number 08050068000 to record their messages and songs and the Bultoo radio program created with those now can be downloaded in smart phones and Gram Panchayats connected with broadband. Then it can be shared amongst each other using bluetooth in mobile phones

Posted on: Mar 06, 2016. Tags: CHHATTISGARH KABIRDHAM KAWARDHA MAMTA RAJENDRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »