Impact : 2 माह से ट्रांस्फार्मर खराब था, सीजीनेट के मदद से नया ट्रांसफार्मर लग गया है...
ग्राम-रामगढ, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव का बिजली ट्रांस्फार्मर जल गया था जिसके कारण उनके गाँव में बिजली नहीं जलता था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में 1 सप्ताह के अन्दर नया बिजली ट्रांस्फार्मर लग गया इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की : सम्पर्क नंबर @7354982032 (171252) CS
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: ELECTRICITY IMPACT KOREYA CG SANJEEV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा, जरुर आबे...गीत-
ग्राम-बिलुपारा, विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा-
जरुर आबे-
जरुर आबे माता जरुर आबे-
बमलेश्वरी के महाकाली जरुर आबे-
मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा-
जरुर आबे... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुनी मेथी 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, तुलसी पत्ता 25 ग्राम लें, सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, उसके बाद डेढ़ कप पानी में डालकर उबालें, जब एक कप पानी रह जाये तो उसमे गुड डालकर सुबह शाम सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अमलतास के फल्ली का पाउडर 250 ग्राम, गन्ने का रस 1 गिलास ले, दोनों के मिलाकर सेवन करें, ये पप्रकृया दिन में 2 बार सुबह शाम करें, इससे लाभ हो सकता है, हल्दी का उपयोग न करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सामान्य प्रसव कराने में लिये घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सामान्य प्रसव कराने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अमलतास की 4 से 5 फल्ली और गूदा को लेकर एक गिलास पानी में उबालें जब एक कप बच जाये तो उसे सेवन करें, ये प्रकृया सुबह शाम 90 दिनों तक करना होता है, इससे सामान्य प्रसव कराने में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
