लालागुड़ा बस्तर के धार्मिक स्थल के बारे में चर्चा...

ग्राम पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलराम बता रहे हैं, वहां लोग आते हैं पूजा पाठ करते हैं, अप्रैल माह में वहां पर मेला का आयोजन किया जाता है, 2 दिवसीय मेला होता है, जिसमे आस पास के गाँव से लोग आते हैं, मन्नत मांगते है और चढ़ावा चढाते हैं, सालो से ये परंपरा चली आ रही है, अभी वहां की स्थिती अच्छी नहीं है आने जाने का रास्ता ठीक नहीं है मंदिर सही से नहीं बना है| इसके लिये वे शाशन से मांग कर रहे हैं| (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

पुल बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है...

पोड़ीयामी पारा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निवासी मंगलराम, समारू पोड़ियाम, रानूराम पुड़ियामी और उनके साथी बता रहे हैं कि उनके गाँव में एक नाला है जो रास्ते से होकर गुजरता है जिसमे पुल नहीं बना है जिसके कारण बारिस में पानी भर जाने से आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात में आना जाना बंद हो जाता है, पुलिया निर्माण के लिये निवासी कई बार आवेदन कर चुके है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762. सरपंच@7587076842, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर / प्रताप पोड़ियामी@7489859218. (172144) (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर जिले से भतरी विवाह गीत...

पारा-रामपाल, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भानमती कश्यप एक गीत सुना रही हैं ये उनका पारंपरिक गीत है, शादी में तेल चढ़ाते समय इस गीत को गाने की परंपरा है| ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

धुर्वा सामुदाय का विवाह गीत...

पारा-खेदामपाल, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसा और कोई धुर्वा बोली में गीत सुना रही हैं ये उनका पारंपरिक गीत है जिसे शादी के समय गाते हैं, ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

गैस सिलेण्डर के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक नहीं मिला...

ग्राम-नाकापारा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक- बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चेतन कुमार बता रहे हैं उनके पारा में लोगो को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर नहीं मिला है, उन्होंने अपने लिये सिलेण्डर प्राप्त करने के लिये पंचायत में आवेदन किया लेकिन सिलेण्डर नहीं मिल रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सिलेण्डर दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7489399754. PHE@9406078557, CEO@9406016762. सरपंच@7587076842, कलेक्टर@8458956694. (172165) (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »