हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती..

ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, हेमंतलाल वैस और अमर सिंह गोंड बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 हरिजन पारा में पानी की समस्या है, लगभग 6 सौ मीटर दूर से लोग पानी लाते हैं, लगभग 20 साल से ये समस्या बनी है, मोहल्ले में 15 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, पारा में हैण्डपंप के लिये उन्होंने आवेदन किया लेकिन आज तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, PHE@9599733942. (अमर सिंह गोंड) संपर्क नंबर@9174907106

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VARMA VICTIMS REGISTER WATER

आप कुछ पोस्ट आफिस में RTI काउंटर में फीस और आवेदन जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं...

आप कुछ पोस्ट आफिस में जाकर RTI काउंटर में फीस और आवेदन जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं, पोस्ट आफिस की जिम्मेदारी है कि वो आवेदन को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाए, इसके अलावा किसी बड़े पोस्ट ऑफिस में जाकर खुले लिफाफे में आवेदन दे सकते हैं, इसमें पोस्टल चार्ज नही देना होता है, स्टाम्प लगाकर डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल आर्डर के साथ आवेदन को लेटर बॉक्स में भी डाल सकते हैं, इस तरह से पोस्ट का खर्च नही देना पड़ता है, इसके लिए आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करना होता है, सूचना अधिकार के तहत 10 रुपए का शुल्क लगता है, यदि कोई व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे आता है तो उसे शुल्क भी नही देना पड़ता है, आवेदन और राशनकार्ड की छाया प्रति देनी होती है : के एम भाई@8756011826.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: KANPUR KM BHAI RTI SONG UP VICTIMS REGISTER

चैत में भरथरी आवे रे, कहके ला बांधे पीला सूंत...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सरगुजिहा भाषा में एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
चैत में भरथरी आवे रे, कहके ला बांधे पीला सूंत-
काके ला बांधे भाई कारी कारी माला ला-
केला कहे जी लबारी, दगा देहे मैना चैत में भरथरी आहवे-
काके ला बांधे पीला सूंत-
लरिका ला बांधे भाई काला-कल तह्बीज ला-
नौड़ी ला बांधे काला सूंत...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

6 महिना हो गया आज तक अतिथि शिक्षक का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पेंडारी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुभद्रा वैस बता रही हैं, वे अतिथि शिक्षक है, 6 महीना से अभी तक उनको काम का पैसा नहीं मिला है, उनका कहना है एक बार 4 हजार रुपए का चेक मिला था, लेकिन बैंक अधिकारी का कहना है खाते में पैसा नहीं है तो कैसे मिलेगा | उन्होंने कई बार प्रयास किया लेकिन काम नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8462997411, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9285438262.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG PROBLEM SONG SUBHADRA VAIS SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों कुंआ सूख जाता है, पानी की समस्या होती है.

ग्राम पंचायत-ओमझर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोवाहीलाल सिंह धुर्वे बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, अभी लोग कुँए से पानी उपयोग करते हैं, लेकिन कुंआ गर्मी के समय में सूख जाता है, जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लगभग 25 घर इस समस्या से पीड़ित हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबर पर अधिकारी से बात कर निवदेन करें जिससे गाँव में पानी सुविधा हो सके : CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9098467636.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG DHURVE PROBLEM SONG SOVAHILAL SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »