सीसी रोड नहीं होने से कीचड़ होता है, मच्छर पैदा होते हैं...
पाइक पारा, ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव में सीसी रोड की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी गुड्डू सिंह ठाकुर बता रहे हैं गाँव में कच्ची सड़क है जिसके कारण कीचड़ होता है, पानी भर जाता है, जिससे गंदगी होती है, मच्छर पैदा होते हैं, उनका कहना है सीसी रोड होना चाहिये और नाली बना होना चाहिये जो धनीराम के घर से मुर्दाभाटा तक होना चाहिये, इसके लिये आवेदन दिया गया है, इस संबंध में सचिव का कहना है अगली बैठक होने पर इस बारे चर्चा कर योजना बनायेंगे| सरपंच@7722914071, सचिव@9340418377, CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9098531194. (172198) (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
1 किलोमीटर दूर नाला से पानी लाते हैं, पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें...
ग्राम-कसतूपाल, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव सोलापारा में पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी बीतू, चंदोरी कार्टम, संगीता टोप्पो, नीलू जुड़े हैं और वे पानी की समस्या के बारे में बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है वे पानी के लिये नाला का उपयोग करते हैं पूरे साल वही से पानी लाते हैं, इसके लिये 1 किलोमीटर जाना पड़ता है, निवासियों ने इसके लिये आवेदन किया है, गाँव में बोरिंग खुदाने की बात हुई थी, गाँव में कुछ बोर पहले से लगे हैं लेकिन उनसे पानी नहीं निकलता है और कुछ ख़राब हो चुके हैं, पानी की समस्या बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399715239. सचिव@6260629182. PHE@8871541769. सब इंजिनियर@9407745522. (172201) (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है, दूसरा गाय के गोबर का पानी निकालकर लगाने से आराम मिल सकता है, प्याज और लहसुन का रस मिलाकर लगाने से आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग है, राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नहीं बन रहा है...
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे बता रहे हैं, वे और उनके भाई दोनों विकलांग है उनका अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : पार्षद@9926974916,
अध्यक्ष@9406060666. संपर्क नंबर@9644366722. (172203) (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE PROBLEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
इशु रोग लगे कैसे दुनिया में गुइंया रे....गीत-
ग्राम पंचायत-एरमडुगा, तहसील, थाना-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
इशु रोग लगे कैसे दुनिया में गुइंया रे-
जीवन रंगीन होय जाय न-
जीवन में कोनो मिल जाय न-
ईश्वर रोग लगे कैसे दुनिया में गुईयां रे-
जीवन रंगीन होय जाय न... (AR)

