सहकार रेडियो: विचार यात्रा: साहित्य कैसा हो? -प्रेमचन्द....

श्रोताओं, सहकार रेडियो पर आज की “विचार यात्रा” होगी साहित्य सृजन के बारे में मुंशी प्रेमचन्द के विचारों के साथ। साथियो कहा जाता है कि बेहतर ज़िन्दगी का रास्ता बेहतर किताबों से होकर जाता है| और किताबों के साथ का ये सफ़र बिना साहित्यिक किताबों के कहां पूरा होने वाला है। तो जब हम बेहतर किताबों का चुनाव करने जाएं, और हमें यह मालूम रहे कि प्रेमचन्द इस बारे में क्या सोचते थे, तो कितना अच्छा हो| सुनिए प्रेमचन्द अच्छा साहित्य किसे मानते थे।
आवाज़ है साथी गीता चौबे की|
https://www.sahkarradio.com/chart/sahitya-kaisa-ho-premchand/
https://youtu.be/nNjEU0tXZhc

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-सराबोदेनार, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू कवासी बता रहे हैं, पटेल पारा में एक ही हैण्डपम्प है, लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, 49 घर की बस्ती है, इस संबंध में पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9098120538.(185884)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT PROBLEM RAJU KAWASI WATER

Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक- बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोतीराम बता रहें है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैंडपंप है उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता था , वहां के लोग नदी का पानी पी रहें थे, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते है 15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9691056776.

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPAICT MOTIRAM PROBLEM WATER

सहकार रेडियो: तरक़ीब खेल की बाल चौपाल (कहानी)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “तरक़ीब खेल की”| इसे अपनी आवाज़ दी है आईआईटी दिल्ली की शोध छात्रा तनूजा निगम ने | कहानी के लेखक हैं पवन चौहान और इसे हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका “कोंपल” से| ध्वनि सम्पादन किया है साथी शिल्पी ने| अपनी प्रतिक्रिया हमें यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज के कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर दें|
https://www.sahkarradio.com/
https://www.youtube.com/

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही थी उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी थी पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा था जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@7646954161. (183938)

Posted on: Aug 04, 2021. Tags: BIJAPUR CG IMPAICT KANTA PUNEM PENSION PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »