स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...सीजीनेट स्वागत गीत -

बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक गीत सुना रहे है:
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का-
बुल्टू रेडियो सीजीनेट के सुनैया-
मनला जय जोहार गा-
राशन पानी आवास मजदूरी-
पेंशन के लम्बी जानकारी ले भैया-
गाँव-गाँव तक सन्देश भेजैया-
अधिकारी मन के स्वागत है अभिनन्दन-
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वागत है पहुना मन के, स्वागत है पहुना मन के...बुल्टू रेडियो स्वागत गीत

आदिवासी बहुल क्षेत्र भोरमदेव वनांचल ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक सीजीनेट बुल्टू रेडियो स्वागत गीत सुना रहे हैं :
स्वागत है पहुना मन के, स्वागत है पहुना मन के – होवत है स्वागत सबो जनता बुल्टू रेडियो सुनईया मन के – गाँव गली सब लोगन के होवत है तरक्की – सब जघा बुल्टू रेडियो आ गए रे भैया मोर विकास के गंगा मोहागे – दिन बहुर गए सबो झन के खुशी छा गए बुल्टू रेडियो के – जागो गा हरम भाग जागथे भैया जागथे हमर भाग जागथे ना...

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन के घरेलू औषधीय उपयोग-

अमित साहू आज लहसुन के घरेलू औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे है: इसको सब्जी में 5-10 कड़ी डालकर रोज लेने से शरीर के दर्द में बहुत आराम आता है और बुढ़ापे को जल्दी नहीं आने देता है | सर्दी है जुकाम है हाथ पाँव में दर्द है कमर में दर्द पैरालिसिस या लकवा की बीमारी है तो लहसुन का प्रयोग रोज करने से लाभ प्राप्त होता है| आजकल अधिकतर देखा जाता है कि बतौर सब्जी में अधिकतर लहसुन अदरक लिया जाता है| वात रोगियों को विशेष ध्यान देना चाहिए लहसुन की चटनी है सब्जी है प्रतिदिन लेना चाहिए और चार बनाकर भी खा सकते है | वात की बीमारी है लीवर में कमजोरी है, गठियावात है, पेट दर्द है, गैस बनता है तो प्रतिदिन लहसुन का प्रयोग करें | अमित साहू@8964931287.

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : चौलाई भाजी का औषधीय उपयोग -

भोरमदेव, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू हमारे आस पास पाए जाने वाले चौलाई भाजी के घरेलू औषधीय उपयोगों के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि चौलाई भाजी शीत ऋतु से बसंत ऋतु तक उपलब्ध होती है अब यह मिलना शुरू हो गया है अगले चार महीने हम इसका लाभ ले सकते हैं वे बताते हैं इसे सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और आधा कप इसका जूस मिश्री के सांथ लेने से रक्त विकार वाली बबासीर में लाभ मिलता है जिन महिलाओं को रक्त प्रदर और लाल धात की शिकायत होती है जिसमे बहुत सी महिलाओं में मासिकधर्म में रक्त निकलने की तकलीफ पायी जाती है वे इसका सब्जी प्रतिदिन ले इससे इन दोनों बीमारियों से आराम मिल सकता है | अधिक जानकारी के लिए अमित साहू@8964931287.

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

भाईदूज: भाई बहन के प्यार का त्यौहार -

ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू भाईदूज के पावन पर्व पर सन्देश देते हुए बता रहे हैं कि भाई दूज का त्यौहार भाई बहन के अटूट बंधन को बनाये रखने के लिए मनाया जाता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार अचानक यमराज ( मृत्यु के देवता) अपने बहन यमुना देवी ( नदी) के यहाँ पहुंचे तब उन्होंने यमराज को कई प्रकार के भोजन खिलाया तब अपने बहन से खुश होकर यमराज ने अपने बहन को कुछ वरदान मांगने को कहा उस पर यमुना देवी ने कहा जो भाई बहन के घर भाई दूज के दिन आकर खाना खायेगा यम उसे परेशान नही करेगा तब से ये त्यौहार भाईदूज के रूप में मनाया जाता है जिसमे भाई अपने बहन के घर इस दिन जाते हैं और भोजन करते हैं | अमित साहू@8964931287

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »