वनांचल स्वर : अर्जुन की छाल से हड्डी जोड़ का उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को हड्डी टूटने पर हड्डी जोड़ने का एक ग्रामीण घरेलू उपचार बता रहे है जिसका प्रयोग बहुत से गाँव के लोग लम्बे समय से करते आये हैं और इसका फायदा उठाया है, इससे उनका खर्च भी बचता है. अर्जुन की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार एक कप दूध के साथ कुछ हफ्तों तक सेवन करने से हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | हड्डी जहाँ टूटी हो वहां पर छाल को घी में पीसकर लेप करें और पट्टी बांधकर रखे उससे भी हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | अधिक जानकारी के लिए वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : कब्ज नाशक काढ़ा बनाने का घरेलू तरीका
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी कब्ज नाशक काढ़ा बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, जो व्यक्ति कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं वे अंजीर के बड़े फल 10 नग साफ कर एक लीटर पानी में उबालें और जब एक पाव पानी बचे तो उसे ठंडा कर सुरक्षित रख ले, इसका सेवन करने के लिए पहले अंजीर को चबा कर खाये और ऊपर से काढ़ा पी लें, जिससे कब्ज में आराम मिलेगा, इसका लगातार 3 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं, मैदा और बेसन से बनी चीजों का प्रयोग कम करे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करे पानी ज्यादा पीएं अधिक जानकारी के लिए : वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर-
जिंदगी के रस्ता ला तोड़ रहे गुईया मोर-
कहे दिल तोड़ राखे गुईयां मोर-
कहे मन मोड़ रखे गुईयां मोर-
मोहनी डार देबे, मोला तै प्यार करे-
मोला देखाए कहे इंतजार करे...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: LAKSHMI NARAYAN KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
करिहा ना धोखा भईया, हमरा जमीन पे हमहूं लिखौले बानी अपने अमीन पे...भजन गीत
ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण कुशवाहा एक भजन सुना रहे हैं :
करिहा ना धोखा भईया-
हमरा जमीन पे हमहूं लिखौले बानी अपने अमीन पे-
कर विश्वास हमरे बतिया पे आ के-
होई नाही कुशल जब तोहरा के पाखे-
घर को ध्यान राखा हमारो जे बतिया-
कर कुछ लाई नाही छूती नोही खतिया...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: LAKSHMI NARAYAN KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गैस या अपच का घरेलू उपचार -
ग्राम-मोहली, विकासखंड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी गैस या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसको इस तरह की समस्या हो वे दही, मठा या छाछ में 200 ग्राम भुना हुआ जीरा, आधा ग्राम पीसी काली मिर्च, आधी ग्राम सेंधा नमक इन सब को मठा में मिलाकर लस्सी जैसे बनाकर सुरक्षित ठंडे स्थान में रख लें, और एक गिलास खाने बाद सेवन करें. इससे गैस अपच को ठीक करने में लाभ मिल सकता है, गर्मी के दिनों में ये ज्यादा लाभदायक होता है, खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई,का सेवन कम करें, नशा का सेवन ना करें संतुलित भोजन लें :
वैद्य एच. डी. गांधी@9111061399.
