मेरे अनुसार से दूर-दराज के क्षेत्रोँ में सरकारी योजनायें सत प्रतिशत पहुचाना चाहिए...
ग्राम पंचायत-जामगांव के आश्रित गाँव डोंगरीपारा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं की जो नक्सलवाद संगठन को बढ़ावा दे रहें हैं यह जो देश के पढ़े-लिखे शिक्षित बेरोजगार युवा-युवती हैं सुदूर इलाकें के लोग जिनको अधिकतर सूचनाएं से वंचित रहते हैं और सरकार भी इन चीजों को मुहैया कराने में असमर्थ रहते हैं, इसलिए युवा पीढ़ी दिन बा दिन इस नक्सलवाद आन्दोलन को और भी बढ़ावा दे रहें है इसलिए मेरा अनुसार से सरकार को अधिक से अधिक रोजगार सूचनाओं को आदान-प्रदान करना चाहिए ताकि इस नक्सलवाद आन्दोलन से कम से कम जुड़ सके जो की यह नक्सलवाद आन्दोलन विलुप्त के कगार पे आ सके:RK
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER
सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
वातानीतिनो वावा नीतिनो ओ ना नोनी मंतों हे वडायो...गोंडि गीत-
बिगरी पंचायत (पटेलपारा), ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण पोयाम जी बस्तर की एक बोली गोंडि में गीत सुना रहे हैं:
वातानीतिनो वावा नीतिनो ओ ना नोनी मंतों हे वडायो,वातानीतिनो वावा नीतिनो ओ ना नोनी मंतों हे वडायो नानोली वाट्टे वाड़ाया,सोफाड़ा सोफाड़ा व्या-
मंतों चोपला चोपला वयो, केलाए केलाए ननोली-
नानों नानो केलाया या वलाया वेडा-
नानों नॅनोयो केला चोपला चोपला वयो...
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI LAXMAN POYAM SONG
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा...भोजपूरी गीत-
ग्राम पंचायत-केसल, जिला-संबलपुर (उत्तरप्रदेश) से योगेन्द्र एक भोजपूरी गीत सुना रहे हैं:
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा-
तोहे खुदा खेर करे खूब है करिश्मा-
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा-
तोहे खुदा खेर करे खूब है करिश्मा-
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा...
Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BHOJPURI SAMBLPUR SONG UE YOGENDRA
सरगुजा के भुइंया के माया महतारी ऐसन है रे... छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-कोटया, विकासखंड- प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
सरगुजा के भुइंया के माया महतारी ऐसन है रे-
तेला मै जोहरों घरी-घरी संगी-
माथे मुकुट सोहे राम गढ़े पर्वत-
जेयु गा गरहा दूनो बेनी तेला मै-
सरगुजा के भुइंया के माया महतारी ऐसन है रे....
