4 महीने से वार्ड में विद्युत की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती..

ग्राम पंचायत-कोलुहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शत्रूघन सिंह बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 6 में बिजली की समस्या है, ये समस्या 4 महीने से है, बिजली ठीक से नहीं जलता रात में बच्चों को पढ़ने- लिखने में दिक्कत होती है, उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये विभाग में आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकरियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9575185741, सचिव@9753940327, विद्युत विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9165770894.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG ELECTRICITY PROBLEM SHATRUGHAN SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी में नदी नालों से पानी लाना होता है...मदद की अपील

ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत होती है, जहां वे रहते हैं 15-20 घर की बस्ती है और एक हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में दूर नदी, नालों से पानी लाते हैं, वर्तमान में जो हैण्डपंप है, उससे पर्याप्त पानी लोगो को नहीं मिल पाता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की सुविधा कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG JAVAHARRAM PANDO PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

5 साल हो गया गाँव में रात को बिजली कट जाती है, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कोलुहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जियालाल, रामजनम, सुरेश और मानमती बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, दिन में बिजली रहती है और रात में नहीं रहती है, कभी 6 बजे तो कभी 8 बजे बिजली कट जाती है, ये समस्या 5 साल से बनी है, जिससे महिलाओं को भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ने-लिखने, लोगों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है, आज भी वही स्थिती है, इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9575185741, सचिव@9753940327, विद्युत विभाग@9584990954. (रामराज साहू) संपर्क नंबर@7440813804.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: BIJLI CG JIYALAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...

रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नारियल का जटा जिसे बूच भी कहते है, उसे 500 ग्राम, महानीम जिसे बकायन के नाम से भी जाना जाता है की पत्ती 500 ग्राम, सेंधा नमक 250 ग्राम, काली मिर्च 250, सभी को साफ कर मिट्टी की हांड़ी में रखकर, ऊपर से कपड़े में मिट्टी का लेपकर, ढककर गोबर कंडे के आग में रातभर रखकर जलाना है, जिससे वह जलकर भष्म बन जाए, सुबह ठंडा होने पर निकालकर साफ कर लें और चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास छाछ के सांथ दिन में तीन बार सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिल सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, चाय का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, पानी का ज्यादा सेवन करें : गाँधी@9111062399.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG GANDHI HD HEALTH PILES RAIPUR SONG SWSTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा...सरगुजिया गीत-

ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा-
कोने हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
कोने हर बीने मोरा चार-
नौडा हर बीने एक मोरा दुई मोरा-
नौड़ी हर बीने मोरा चार महुआरी मा-
महुआरी मा जातेन महुआ बिने ला महुआरी मा...

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »