स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर सामान्य करने का घरेलू उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप कुमार गुप्ता ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ का पाउडर 50 ग्राम, अस्वगंधा पाउडर 50 ग्राम, मुलेठी पाउडर 50 ग्राम सभी को बराबर मात्रा में लेकर मिला लेना है| अंत में 1 ग्राम चाँदी भस्म डाल के मिला लेना है| एक चम्मच सुबह नास्ते के बाद और एक चम्मच रात को सोते समय सेवन करना है| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : दिलीप कुमार गुप्ता@8109855459.

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG DILIP KUMAR GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...बाल कविता-

ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मरावी एक कविता सुना रही हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: AJIT SINGH BALRAMPUR CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया...गोंडी विवाह गीत-

ग्राम-पांडापारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिधुरी, बुधनी, लकमी और जीमै गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया-
पिटका ने पिटका ने लुलो बईया-
नोनी ले नोनी ले वय आये-
नेमी ना नेमी ना येलु वईया...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BHAN SAHU CG GEET GONDI JAGDALPUR

स्वास्थ्य स्वर : आमवात बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आमवात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नगर मोथा 100 ग्राम, मेथी भुनी हुई 100 ग्राम, हल्दी भुनी हुई 100 ग्राम, सौफ 100 ग्राम, भुनी हुई अलसी 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफकर पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार भोजन के बाद गुनगुने पानी से सेवन करें | ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जिन जिन जिग मुतुड वाता मया दोड़ वडा यो...गोंडी शादी गीत-

ग्राम-बांडापारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी और लकमी गोंडी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
जिन जिन जिग मुतुड वाता मया दोड़ वडा यो-
माया दोड़ वाडा नानो ली वया ली-
नानो ली वैया-
नो गलो वालो नानो नो-
जिन जिन जिग मुतुड वाता मया दोड़ वडा यो...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »