स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीम का पंचांग पत्ती, ताना, जड़, फूल, फल सभी को बराबर मात्रा में लेकर 100 ग्राम बना लें, हल्दी 100 ग्राम, त्रिकुटा 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम लें, सभी को चूर्ण बना लें और आधा आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बायबल की सेवा में तान बनके लगे रा हो...गीत-

ठेलूपारा, ग्राम-सुरेशपुर, तहसील-पत्थल गाँव, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
बायबल की सेवा में तान बनके लगे रा हो-
येशु ने दुनिया में प्रेम रखा है-
मसीह ने दुनिया में प्रेम रखा है-
माडली की सेवा में तान बनके लगेरा हो-
येशु ने दुनिया में प्रेम रखा है-
मसीह ने दुनिया में प्रेम रखा है... (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SHASHIKALA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुट्टे के बालो को इकठ्ठा कर 400 ग्राम पानी में पकायें, जब 100 ग्राम पानी बचे तो उसका सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (भूखी-पहाड़ी की बिल्ली)

बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम  “बाल चौपाल” में आज सुनिए एड यंग द्वारा लिखित और विदूषक जी द्वारा अनूदित कहानी भूखी-पहाड़ी की बिल्ली| इसे अपनी आवाज़ दी है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी ने | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |    

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है नदी नाले का गन्दा पीते है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है...

ग्राम-कोयागटटु, पंचायत-बडरूगोंडा, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (आँध्रप्रदेश) से माडवी जोगाराव बता रहे है कि उनके गाँव में पीने का पानी की बहुत समस्या है गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर से नदी नाले का पानी लाकर पीते है उसको पीकर सर्दी खांसी हो रहा है इस सम्बन्ध में अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए है लगभग दस बार हो गया है अभी तक सुविधा नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि सम्बंधितअधिकारियों से बात करके हैण्डपंप लगवाने का प्रयास करें : संपर्क@ 9345084716, सरपंच@9701493428. (170425) NM

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM AP JOGARAO MADVI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »