चांदी की नदिया सोने का पर्वत, नीलम का मेरा बिहार है...लोक गीत-

भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर आसुतोष झा, अमन राज, सूरज कुमार, हर्ष कुमार और अमन कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
चांदी की नदिया सोने का पर्वत-
नीलम का मेरा बिहार है-
उत्तर पहाड़ है, दक्षिण पठार है-
समतल में गंगा और यमुना की धार है-
जगह-जगह जंगल है, गांव में मंगल है-
उपवन में मस्ती बहार है, नीलम का मेरा बिहार है...

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BHAGALPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

impact : शौचालय का निर्माण कराया था, लागत का पैसा मिल गया...

ग्राम पंचायत-नवगोई, बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान बता रहे हैं| उन्होंने अपने लागत से शौचालय का निर्माण कराया था| जिसका 6 हजार रूपया हो रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास लागत के पैसे के लिये आवेदन किया| अधिकारी आज कल बोलकर घुमा रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में मई 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 2019 में उन्हें लागत का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | बृजभान@7745989780.

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BRIJBHAN CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

झिरिया में बाढ़ का पानी चला जाता है, सुधार कराने के लिये आवेदन करने पर काम नहीं होता...

लीहाटोला, ग्राम-छिंदीडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तारा सिंह मरावी बता रहे हैं| उनके गांव में एक झिरिया है| जिसका पानी वे उपयोग करते हैं| बारिश में बाढ़ आने से झिरिया में गंदा पानी चला जाता है| जिससे पीने के पानी की समस्या होती है| पारा में एक हैण्डपंप है| जिसमे पानी के लिये इंतजार करना होता है| उससे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती| एसी स्थिती में झिरिया से ही पानी लाते हैं| जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| झिरिया को ठीक करने के लिये उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन उसमे कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@7587202092, CEO@9669625077. संपर्क नंबर@8085182856.

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER WATER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता पाईल्स या बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं | हर्रा का पाउडर 200 ग्राम, गिलोय भस्म 25 ग्राम, संख जीरा 25 ग्राम सभी को कूट पीसकर छान लेना है| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करना है | इससे गैस, पाईल्स की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बात छोटी है सर को हिला दीजिये...भजन गीत-

शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
बात छोटी है सर को हिला दीजिये-
पाँव अपने प्रभु जी धुला दीजिये-
हम हैं अनपढ़ कोई भूल हो ही गई-
आप मालिक हैं सब कुछ भुला दीजिये-
बात छोटी है सर को हिला दीजिये...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »