राशनकार्ड एंव शौचालय की समस्या बहुत समस्या है बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करें
ग्राम-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत कुमार उनके साथ बरजू राम दुग्गा बता रहें है कि उनकें गांव में शौचालय और राशनकार्ड नही बनाये जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास किये लिकिन कोई सुनवाई नही हुई लगभग 3-4 साल हो गया है बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर से अधिक से अधिक बात कर के राशनकार्ड एंव शौचालय बनवाने में मदद करे. सम्पर्क @7587804695, सरपंच श्री मनीराम @7587335962, सचिव श्री पवन@9479023981, कलेक्टर@9424205669.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
अधुरा बनाकर छोड़ दिए शौचालय, शिकायत करने बाद भी कोई कार्यवाही नही, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू उनके साथ ग्राम (भीरागांव)रमसीला यादव बता रही है, गांव में शौचालय अधुरा बनाकर छोड़ दिये है, भारत सरकार की ओर से लागु किये जाने वाले स्व्च्छ भारत मिशन के तहद हर घर में शौचालय हो शौचालय का उपयोग करे लेकिन अभी तक इस गाँव के शौचालय अधुरा पडा है. इस संबध में सरपंच सचिव को ग्राम पंचायत के माध्यम से 2-3 बार शिकायत किये परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये ग्राम वासी चाहते है. इस शौचालय का कार्य पूरा किया जाय| जिसका उपयोग किया जा सके इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन पर अधिक से अधिक बार कर शौचालय बनवाने में सहयोग करे. नारायण मरकाम(सरपंच)@7587283376. कार्तिक नंदी(सचिव)@7587396970 CEO@9425263888, संपर्क@6266097662.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में किये मजदूरी लेकिन नही मिला मजदूरी, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे...
ग्राम-मेटावन, पंचायत-भागबेड़ा, ब्लाक-नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ ग्राम मेटावन के ग्राम वासी बुधिनी पोटाई, रामदेव वड्डे, रामलाल पोटाई, सन्तु पोटाई और भी लोगो के द्वारा 2 साल पहले मनरेगा में मजदूरी किये थे जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये.इस संबध में सरपंच सचिव के पास ग्राम पंचायत में शिकायत किये लेकिन किसी प्रकार की कोई पहल नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जमीन की मांग, आये दिन कर रहे है फारेस्ट विभाग वाले झगड़ा, कृपया मदद करे-
ग्राम-कोतुरु,पंचायत-तुम्मला, तहसील-चिन्तुरु, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कलुमु अयात जमीन का पट्टा समस्या बता रहे हैं. इस जगह पर हमे तकरीबन 14 हो गये जमीन काबीज कर खेती का कार्य कर रहे है परन्तु जंगल विभाग वाले गार्ड गाँव वालों को कहते है. कहा से आये करके बहुत ही झगड़े करते है जिसे बहुत ही परेशान है और उनके द्वारा कहा जा रहा है जमीन पट्टा नही दिया जाना है अपनी जीवनयापन के लिए जमीन पर कार्य करने जाने से घर में रखे सामान को खीच ले के चले जाते है. इस प्रकार से प्रताड़न कर रहे है. इस समय किसी प्रकार की कोई सुझाव नही मिल रहा है. इस जमीन की समस्या को ITDA PO के पास भी ले कर गये परन्तु किसी प्रकार की पहल नही किये इस सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे. पीओ [PO]@9490957000. संपर्क@9490327871.
Posted on: Oct 29, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH KALUMU AYAT PROBLEM
वन विभाग में काम किये थे मजदूरी का पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-मंगुरदा, पोस्ट-सेमरदर्री, जनपत-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से निवासी नरेश और कल्याण सिंह बता रहे हैं उन्होंने फारेस्ट विभाग में काम किया गया था लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है काम किये तीन महीना हो चुका है, करीब 20 लोग के काम किये थे, इस संबंध में जानकारी मांगने अधिकारी दशहरा के समय सभी के खाता में मजदूरी डाल दिया जायेगा बोले थे, लेकिन पैसा नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नम्बरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : वन विभाग@7079731102, डिप्टी रेंजर@8966978585, जिला कलेक्टर@07752223644. संपर्क नंबर / कल्याण सिंह@6266672970.
