पारा में हैण्डपंप नहीं लगा है, नदी का पानी पीते हैं...
बाहरगुडा पारा, ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहंदी गुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवी सिंह कश्यप जो गाँव के सरपंच हैं उनका कहना है कि गाँव में नल नहीं लगा है, लोग झरिया से पानी पीते हैं, हैण्डपंप के लिये आवेदन किये हैं लेकिन आज तक गाँव के लिये हैण्डपंप नहीं आया है, मज़बूरी में नदी का पानी पीना पड़ता हैं, नदी पानी पीने से दस्त बुखार हो जाता है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8889251366. सरपंच@9406412406. (171442) (AR)
Posted on: Jul 16, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
मेरा कच्चा मकान गिर गया है रहने को घर नहीं है, छोटे बच्चो को लेकर कहाँ जाऊं, कृपया मदद करें...
ग्राम-नुनारी बहनी दरबार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी के साथ निर्मला नानेश्वर बता रही है कि उनकी आवास नहीं आया है रहने के लिए घर नहीं है उनके साथ बच्चे भी है घर गिरा है और उनके पति लॉकडाउन में बाहर से पैदल चलकर आये है, काम धंधा भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके घर बनवाने में मदद करें : संपर्क@9170547851, C.E.O@9407803480. (170350) NM
Posted on: Jul 16, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI HOUSE PROBLEM NIRMALA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
कृष्ण आप बसे वृन्दावन में...भजन गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ से रेखा मुंडे एक भजन गीत सुना रही है:
कृष्ण आप बसे वृन्दावन में-
मेरी उम्र बीत गई गोकुल में-
कृष्ण वृक्ष सडक पर बगिया लगा देना-
बगिया घुमुंगी अकेले जरा आ जाना-
कृष्ण आप बसे वृन्दावन में...
Posted on: Jul 16, 2020. Tags: BHAJAN SONG RAJNANDGAON CG REKHA MUNDE SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे के पिम्पल्स एवं झाइयो के लिए घरेलु देशी नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को चेहरे के पिम्पल्स एवं झाइयो के लिए एक घरेलु देशी नुस्खा बता रहे है कि कच्चा दूध ले लेवे उसमे चने की दाल को डाल देवे सुबह से शाम तक डली रहेगी अगर आपको शाम को लगाना है | अगर आप सुबह लगाना चाहते हो तो रात को कच्चे दूध में चने की दाल डाल देवे तो आप उसको सुबह लगा सकते है | उसके लिए करना क्या है जब आप चने की दाल को दूध में डालेंगे तो दाल पूल जायेगी | दूध से दाल को निकाल लेवे और दूध को हटा देवे और दाल को अच्छी तरह से पीसना है | पिसते समय अंदाज से दो चुटकी हल्दी का चूर्ण मिला लेना है और उसी समय नीबू का रस भी मिला लीजियेगा अच्छा पेस्ट बन जायेगा चेहरे के ऊपर 15 से 20 मिनट तक लेप कर लेवे इससे जो झाइयाँ है पिम्पल्स है इसके आलावा भी कलर का निखार होगा नेचुरल कलर उभर आएगा इसको 8 से 10 दिन तक लगाना है | अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9519520931.
Posted on: Jul 16, 2020. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MP VICTIMS REGISTER
सड़क और पुलिया बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-कुसुमगुडा, पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बरसू राम कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, सड़क पर एक पुलिया है जो नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479015366. सरपंच@9406412406, CEO@8689251366.(171443) (AR)
