स्वास्थ्य स्वर : दांत मज़बूत करने और दांत दर्द का घरेलू उपाय-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दांत संबंधी समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, यह दांत की मज़बूती और दांत में दर्द पर काम आती है बाईबिडिंग जिसे बाईब्रिंग भी कहते हैं, ये काली मिर्च के समान होती है, उसे 10 ग्राम और फिटकरी 10 ग्राम दोनों को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें और तीन लीटर पानी में उबालें, जब 1 लीटर पानी शेष बचे तब छान कर ठण्डा कर बाटल में भरकर रख लें, उसके बाद गुनगुना कर सुबह शाम भोजन के बाद कुल्ला करें, लगातार 3 माह तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, गरिष्ठ भोजन, मिर्च, मसाला, तेल खटाई का प्रयोग कम करें, नशा ना करें : एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA TOOTH VICTIMS REGISTER

हमने अपने लागत से शौचालय का निर्माण कराया आज तक लागत राशि नहीं मिली...मदद की अपील-

ग्राम- असुरा, पंचायत-बांस, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचरित, ज्ञानचंद गुरजरा, श्रीनाथ, जगदीश सिंह मरकाम, कुलेश्वर गुरजर बता रहे हैं कि वर्ष 2015 में उनके गाँव में जो शौचालय निर्माण का कार्य हुआ था उसमे जिन हितग्राहीयों ने अपने लागत से शौचालय निर्माण कराया है उनकी लागत राशि आज तक नहीं मिली और जिसको ठेकेदार द्वारा बनवाया गया है उनको लागत राशि दे गई है लेकिन सही मटेरियल नहीं लगाने के कारण ठेकेदारों द्वारा बनाया गया शौचालय जल्दी ख़राब हो गया है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. सं7697459525.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG PROBEM RAMCHARIT SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER

देवी तो बखानो महामाई रे, जिनकर भजन गीत गई...भजन-

ग्राम पंचायत-भेलकछ, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सहदेव एक भजन सुना रहे हैं :

देवी तो बखानो महामाई रे, जिनकर भजन गीत गई- कहां के महामाई हे, कहां के समलाई हे- कहां के नाथल देव, होगे तो सहाई रे- दाहिन भुजा बैठे समलाई- कोया के महामाई हे, सिंगरो ली समलाई हे- सुरगुजा नाथल देव होगे तो सहाई रे..

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG SAHDEV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हे सहेली आज मेरा भारत आजाद हुआ है...गीत-

ग्राम पंचायत-खैरागढ़, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीमा और फूलकुंवर एक गीत सुना रहे हैं :

हे सहेली आज मेरा भारत आजाद हुआ है- स्कूल के आंगन में बागो भी शोहे- बागो की फुलवा चमक रही रे- आज मेरा भारत आजाद हुआ है- स्कूल के खिड़की में बागो भी शोहे...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG SEEMA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे...कविता-

ग्राम पंचायत-असुरा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से स्कूल की छात्रा कविता एक बाल कविता सुना रही हैं :

छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे- पढ़ना कभी न छोड़ेंगे, हर दम पढ़ने जायेंगे- छोटे-छोटे हांथ हमारे, गड्ढ़े खूब बनायेंगे- इस गड्ढ़े में अच्छे सुन्दर पौधे खूब लगायेंगे...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG KAVITA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »