गांव में आमा खाई त्योहार से पहले लोग आम नहीं खाते, किसान देवी देवतओं को बीज अर्पित करते हैं-
ग्राम-जमावाड़ा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंग अपने गांव में आज रविवार को हो रहे आमा खाई का त्योहार के बारे में बता रहे हैं| आमा खाई त्योहार उनके गांव का पारंपरिक त्योहार है| ये त्योहार कई वर्षो से वे मना रहे हैं| आम के पेड़ पर फल लगने पर ये त्योहार किसी भी दिन मना सकते हैं| इस दिन किसान अपने आने वाले अच्छे फसल के लिये देवी देवतओं को बीज समर्पित करते हैं| साथ ही नये फल को देवताओं को अर्पित कर घरो में उपयोग करते हैं| मेहमानों को बुलाते हैं| पूजा पाठ करते हैं| गांव में लोगो की मान्यता है कि इस त्योहार से पहले आम को खाने से उनके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है| स्वास्थ्य खराब होने जैसे स्थिती होती है| जीवन में बाधा उत्पन्न होता है|
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: BHAN SAHU CG CULTURE JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
पंद्रमी सदी ने अंग्रेज हमचो भारत देश ने हीला...गीत-
ग्राम-जमावाड़ा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पुरी नाग हल्बी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
पंद्रमी सदी ने अंग्रेज हमचो भारत देश ने हीला-
ब्यापरबेशय कारूल देश चो राजनीती के धरला-
राजनीती के धारन हेता शासन केला का धरला-
छोटे बड़े पद में साबू अंग्रेज मन जियोला-
भारत देश चो धन के लूटोल ब्रिटेन देश ने नीला...
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG
पारा में पानी की समस्या है, कुआ सूख चुका है, तालाब में नहाने से खुजली होती है...मदद की अपील-
ग्राम-करीकछार, ब्लाक-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुसीला बाई और कतिका बता रहे हैं डोंगरी पारा में पानी की समस्या है| लोग कुआ से पानी पीते है| गार्मी से कुआ सूख चुका है| तली पर जो गंदा पानी है, उसी का उपयोग करते हैं| नहाने के लिये तालाब का उपयोग करते हैं| तालाब में नहाने से खुजली होती है| पारा में एक हैण्डपंप है| लेकिन वो भी खराब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : जनपद CEO@9406088995. कतिका बाई@6269366230, अनिल बामले@9755048932.
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: ANIL BAMALE BILASPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बाल हर्रा 250 ग्राम, 50 ग्राम गाय का घी, काला नमक 50 ग्राम ले| उसके बाद छोटी हरण या बाल हर्रा को घी में भूनकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| काला नमक का भी चूर्ण बनाकर रख लें| और उपयोग करते समय नमक मिलायें | आधा – आधा चम्मच चूर्ण एक चुटकी नमक मिलाकर दिन में दो बार गर्म पानी से सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| संतुलित भोजन करें | पानी का पर्याप्त सेवन करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया, अंगना लिपावल दाई...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन यादव एक गीत सुना रहे हैं :
केकर धाम पुरे गाय के गोबर मईया-
अंगना लिपावई दाई-
गज मोती चौका पुरावल हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई-
सुन महारानी दाई केखर ध्वजा फहरावई हो माई...
