Impact : सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मेरा सौर ऊर्जा प्लेट लग गया है...
ग्राम-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमेश यादव बता रहे है कि उनके गाँव में पीने योग्य पानी नही था आयरन वाला पानी था और सिंचाई की बहुत समस्या थी | सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए स्टाप डेम में पम्प लगाना चाहते है | उसके लिए उन्होंने 2019 में 5000 हजार रूपये जमा भी किये थे | एक साल हो गया था उनका सौर ऊर्जा पम्प नहीं लग रहा था तो उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से अभी अगस्त महीने सौर ऊर्जा प्लेट लगा दिए है और मोटर पम्प भी चालू हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@9406358366. समस्या ID (171505)
Posted on: Aug 27, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
मैं लॉकडाउन में बाहर से आयी हूँ, मुझे गाँव में काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-करोंदाई, पंचायत-सोहावल खुर्द, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम कली आदिवासी बता रहीं है कि प्रवासी मजदूरी करने के लिए हरियाणा शहर में गयें थे जो लॉकडाउन लगने के कारण गाँव आने के लिए कोई सुविधा नही मिलने के कारण पैदल गाँव वापस आये है, जो यह पर ग्राम पंचायत की ओर काम की मांग किये थे लेकिन कोई काम नही मिला और बता रहें है के सरकार के द्वारा दिए जाने वालें 1000 हजार रुपयें वह भी नही मिला उनका मानना है सरकारी सुविधा दिया जाए जिसे हम अपना पेट पाल सकें| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके काम दिलाने में मदद करें. सचिव@8878740297. सहायक सचिव@9752555130. संपर्क नम्बर@9993297122. (173522)
Posted on: Aug 23, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
डूंगरपुर (राजस्थान) से (Genral Knowledge) सामान्य ज्ञान बता रहें है...
डूंगरपुर (राजस्थान) से शिव प्रकाश मीणा जो सामान्य ज्ञान (Genral Knowledge) बता रहें है भारत देश का एक राज्य राजस्थान में बोली जाने वालीं भाषायें इस प्रकार से है- हाड़ौती, वागड़ी, मारवाड़ी, मेवाड़ी, फ्रेज, शेखावाटी, धुन्धाड़ी, जैसी कई भाषाओं के मिश्रित झुंड को राजस्थानी भाषा का नाम दिया गया. संपर्क@8003475825. RK
Posted on: Aug 21, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
कोविड-19 (कोरोना वाइरस) की देश में वर्तमान में बनी स्थिति के बारे में सन्देश बता रहें है...
छत्तरपुर(मध्यप्रदेश) से लालू नाग देव कोविड-19 (कोरोना वाइरस) की देश में वर्तमान में बनी स्थिति के बारे में सन्देश बता रहें है – कोविड-19 (कोरोना वाइरस) हमारे देश में दिन प्रति दिन बढती जा रही है इसमें कही ना कही हमारी ही लापरवाही दिख रहीं हैं, की हम लोग कितनी लापरवाही से प्रतिपादित कर रहें है और कही-कही यह भी देखने को मिला है की लोग बेवजह सड़कों पर घूमते रहते है सरकार के द्वारा कई तरह छुट देने पर लोगों का रियायत मिलना शुरू हुई है, किन्तु इसका दुरुपयोग नही करना चाहिए छुट देने वालीं समय को सदुपयोग करना चाहिए आज के इस समय में कोरोना दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही हैं इस हालात में लोगो सरकार के बनाये गये नियमों का पालन करना हैं किसी प्रकार की कोई नियमों का मजाक नही उड़ाए जिसे कोई सजा का भागीदार बन जाए इस लिए खुद सावधान रहें है ओरो को भी सावधान रहने की सलाह दे रोजाना सेनेटाईज़र एंव मास्क का उपयोग हमेशा करे और खासकर सोसल डिस्टेंस का अधिक से अधिक ख्याल रखें और घर से तभी निकले जब अधिक आवश्यकता हो नही तो अधिक से अधिक समय घर पर ही बितायें. संपर्क न.@8827871627. RK
Posted on: Aug 21, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
मानव शरीर से जुडी सामान्य ज्ञान बता रहें है...
ग्राम -डोंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीना सीजीनेट स्वर के माध्यम से सीजीनेट सुनने वाले साथियों को सामान्य ज्ञान (General Knowledge) सुना कर जागरूकता कर रहें है और बता रहें है, मानव शारीर में हड्डीयों की संख्या 206 और मानव की खोपड़ी (मस्तिष्क) में 213 होती है. मनुष्यों का ह्रदय एक मिनट में 72 बार धडकता है, उनका कहना है इस प्रकार से सामान्य ज्ञान (General Knowledge) सन्देश रिकॉर्ड कर और को जागरूक करें. संपर्क@8003475825.
