बूढी दाई बताईस हमला...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
बूढी दाई बताईस हमला-
दसिया कूटे खानी-
छत्तीसगढ़ी महतारी जिनसे-
कहना आनी बानी-
भरे हे कतका सूपा सूपा-
बिछुवा झुमकी मुदरी...

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद, दूसरे दिन राशन मिल गया...

सुमित मार्केट, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) से ममता बघेल बता रही हैं कि वे किराये के मकान में रहती हैं, लॉक डाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके दूसरे दिन उनको राशन मिल गया है इसलिये ममता खुश हैं और मदद करने वाले सीजीनेट साथियों को धन्यवाद कर रही हैं : संपर्क नंबर@9669216952.

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY MAMATA BAGHEL RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

13 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की समस्या हो रही हैं...

बोदिया खुर्द, रायपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप यादव बता रहे हैं वे मजदूरी का काम करते हैं और अपने 13 साथियों के सांथ लॉक डाउन में फंसे है, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, उनका कहना है उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7440436879.

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM HD GANDHI PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अब भरोसा न कर तू खुद का...गीत-

कमल विहार, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
अब भरोसा न कर तू खुद का-
कब निकल जाये सुआ पिंजड़े का-
खून और मांस से ये तन तो बनी है-
आधार के लिये तन में हड्डियाँ लगी हैं-
घमंड न कर कोमल तन का कब निकल जाये-
मानव प्राणी सबसे कीमती है जग में-
सजाता है तन को अनेको रंग में...

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG RAIPUR SONG TIKAI DAS DHAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : वात रोग या शारीरिक दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शारीरिक दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अलसी भुनी हुई 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम लें, सभी को साफ कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार खाना खाने के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »