हमारे पारे का हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब है, हम लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है...
ग्राम-कोटिया, पोस्ट+थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छोटू, जीतन पोया, निरंजन पोया, राजूराम टेकाम बता रहे है कि उनके वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब पड़ा हुआ है उसके कारण 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है और हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने वार्ड पंच के पास शिकायत किये है लेकिन अभी तक नहीं बना है और उनके वार्ड में लगभग 25-30 घर है और उनका कहना अगर हैण्डपम्प बन जाता तो हम लोगो को पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए इन अधिकारियो से बात कर हमारी समस्या का समाधान करवाने में मदद करें: P.H.E.@@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8357027781. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHOTU JITAN POYA NIRANJAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना तबे आही राज गोडवाना...बंधना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक बंधना गीत सुना रहे हैं:
बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना-
तबे आही राज गोडवाना-
घर ले निकली कमर ला कास के-
राहब सीना ताना-
धरती मा रह के सेवा ला करबो-
धरती के करज है चुकाना...
Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken waterpump got repaired 3 days after CGnet report, thanks...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव के माजापारा में नवम्बर माह में नलकूप खराब हो गया था और डेढ़ दो महिना बीत गया था और आवेदन देते-देते थक गए थे लेकिन ब्लाक और पंचायत से लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे थे और नलकूप नही बन रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारयो के ऊपर दबाव बनाया तो 3-4 दिन में नलकूप ठीक कर दिए और अभी बढ़िया चालू है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. कैलाश सिंह पोया@9753553881.
Posted on: Jan 17, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मशीन अब आ गए है गवाई में, गांव कर बहन भैया पड़ गए है नोट के कमाई में...कविता-
ग्राम-देवरी, पोस्ट-थाना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
मशीन अब आ गए है गवाई में-
गाँव कर बहन भैया पड़ गए है-
नोट के कमाई में-
ये नोट कमाई में भैया-
करत है पुलाई-
एक दिना ये नोट हर-
आला मली जीवा ला लेके जाई-
पड़ गए है नोट के कमाई में...
Posted on: Dec 31, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
माता पिता जनम देहिस धरती में ठहराईस...कविता -
नए वर्ष की शुभकामना के साथ ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
माता पिता जनम देहिस धरती में ठहराईस – ये धरती हर पालन करिस जीवन ला बचाईस – बैमान मुर्ख धरती ला बेचे समझ नही पाईस –
माता पिता सबो कर ये धरती हर इतिहास ला बताईस – सैतान बैमान ये धरती ला रकम बनाईस सोच नही पाईस...
