हमारे गांव के 5 घरों में बन रहा शौचालय एक साल से अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है...

कोटलागुडा, ग्राम पंचायत-एरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सम्पतराम मोर्य़े बता रहे हैं कि उनके गांव में सब घरों में शौचालय बन गया है पर 5 घरों में नहीं बना है। सहायक सचिव दो बार शौचालय का फोटो खींच कर ले गए और कहा कि बन जायेगा। लेकिन 1 साल हो जाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। शौचालय अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर पीड़ित व्यक्ति@7724897752, सरपंच@7746075395, CEO@8889251366.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMPATRAM MORYA TOILET

हमारे गाँव का हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-पतालपुर, वार्ड क्रमांक 4 ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ) से बलदेव नाग बता रहें है कि उनके गांव का हैंडपंप 4 महीने से खराब है 1 किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पीते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले परन्तु अभी तक ठीक नहीं हुआ है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क@ 9406381413, सरपंच@7647027844, उपसचिव@75887775251, सीईओ@8959393222.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BALDEV NAG BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR HANDPUMP

तनी दिल लगा के देखा...भोजपुरी गीत-

सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “तनी दिल लगा के देखा”|
अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG

इश्क में हम तुम्हे क्या बताए...गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे गीत सुना रहे है|
इश्क में हम तुम्हे क्या बताए-
इस कधर चोट खाए हुए है – ऐसे थी अपनी बस्ती कह दे – दाग लगाने न पाए कपन को-
आधी हमने बदले है कपड़े-
आधी हम नहीं हुए है...

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: CG SONG CHANDRAKANT LAHRE JANJGIR CHAPA

हमारे गाँव का स्कूल भवन झर-झर है, बारिश में टपकता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँधी कवासी बता रहे हैं कि में कि उनके गांव के स्कूल की छत पुरानी हो गई है जिससे पानी गिरता है, इस कारण नया भवन बनवाना जरूरी हो गया है। बच्चें भवन में बैठ कर पढ़ नहीं पाते। उन्हें किसी के घर या आंगनबाड़ी में बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती है। नए भवन निर्माण के लिए आवेदन भी दे चुके हैं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि जल्दी से इनकी स्कूल भवन बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974825407, सरपंच@8815830157.

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM GANDHI KAWASI PROBLEM SCHOOL

« View Newer Reports

View Older Reports »