गांव में 2 साल से शौचालय का निर्माण हो रहा है, अभी तक पूरा नहीं हुआ, आवेदन पर कोई कारवाही नहीं होती...

रामपाल पारा, ग्राम-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती वैस और रुकमनी नाग बता रहे हैं, उनके गांव में 2 साल से शौचालय निर्माण का काम चल रहा है| कई घरो में अधुरा पड़ा है| किसी के शौचालय में दरवाजा नहीं लगा है| और जो बने हैं| वो उपयोग के लायक नहीं है| उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8719854898, ब्लाक CEO@7861287306. संपर्क नंबर@6268361181.

Posted on: Apr 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों के टूटने, झड़ने, दो मुहे बाल होने के घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों के टूटने, झड़ने, दो मुहे बाल होने के घरेलू उपचार बता रहे हैं | गुडहल का फूल 100 ग्राम, नारियल का तेल 500 ग्राम, भ्रंगराज पंचांग सफेद फूल वाला 150 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| उसके बाद नारियल के तेल को लोहे की कड़ाही में गर्म करें| उसके बाद सभी को सामाग्री को तेल डालकर उबालें| जब सभी जल जाये तो ठण्डा कर छानकर सीसी में रख लें| सुबह शाम तेल से बालों की जड़ो में हल्के हाथो से मालिस करें| लगातार 3 माह तक उपयोग करने से लाभ हो सकता है| बाल धोने के लिये मुल्तानी मिट्टी या काली मिट्टी का उपयोग करें| शैम्पू या साबुन का उपयोग कम करें| पेट साफ़ रखे| बाल हरण का चूर्ण गुनगुने पानी से सेवन करने से पेट साफ़ होता है| एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुह होने वाले छाले का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मुह होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं | इलायची 10 ग्राम, शहद 20 ग्राम, हल्दी भुनी हुई 10 ग्राम, इलायची और हल्दी को साफ़ कर पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| दिन में तीन से चार बार शहद के साथ मुह में लगाकर आराम करना है| सुबह शाम टहलना है| पेट साफ़ रखना है| बाल हरण का चूर्ण गुनगुने पानी से सेवन करने से पेट साफ़ होता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ओ या याय दे, ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद...धुरवा गीत-

ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती और गुटकी धुरवा समुदाय का एक गीत सुना रहे हैं| वे इस गीत को शादी के अवसर पर गाते हैं |
ओ या याय दे-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया-
ती रात मेड़ो-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG

एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया-
सावन अऊ भादो कर झरिया-
काकर भीगे रे लाली पगड़िया-
काकर भीगे रेशम डोरिया-
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »