सहकार रेडियो: "स्वतन्त्रता दिवस"

श्रोताओं,
‘स्वतन्त्रता दिवस’ के अवसर पर सुनिए इस स्वतन्त्रता पर सवाल उठाती रघुवीर सहाय, नागार्जुन और नाज़िम हिक़मत की कविताएं।
आवाज़ें हैं निहारिका और पवन की।

“किसकी है जनवरी किसका अगस्त है”- नागार्जुन
और “राष्ट्रगीत में भला कौन वह भारत भाग्य विधाता है” – रघुवीर सहाय
https://youtu.be/_iW2Yx8BoNQ कचोटती स्वतन्त्रता: नाज़िम हिक़मत
https://youtu.be/mBAD4pZtBAA

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन... देशभक्ति

लुधयाना पंजाब से निकेत शर्मा एक देशभक्ति गीत सुना रहें है:
ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन-
तुझ पे दिल क़ुरबान-
तू ही मेरी आरज़ू तू ही मेरी आबरू-
तू ही मेरी जान तेरे दामन से जो – आए उन हवाओं को सलाम-
चूम लूँ मैं उस ज़ुबाँ को जिसपे आए तेरा नाम-
ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन...

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: DESHBHKTI NEEKET SHARMA PUNJAB SONG

सहकार रेडियो: बर्बर समय मे सीखना प्यार करना-कविता कृष्णपल्लवी...

श्रोताओं नमस्कार, सहकार रेडियो पर विचारों की यात्रा आप करेंगे कविता कृष्णपल्लवी की कविता से जिसका शीर्षक है- “बर्बर समय में सीखना प्यार करना”| इसे हमने साभार लिया है उनकी फ़ेसबुक वाल से। आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
https://youtu.be/u0gnHxF115w
https://www.sahkarradio.com/chart

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेकाकलुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है, उनके गांव के गुडरा पारा में पुलिया नही बना हैं, 2 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTANAR CG KAMLURAM POYAM PROBLEM PULIYA

हमारे पारा में बिजली कि बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे-

गोविन्द सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली लगी है, लेकिन अच्छा से रोशनी नही मिलती है, जिसके कारण उनको अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7999244112, सरपंच@939969110,

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTAR BIJALI CG GOVIND THAKUR LOHANDIGUDA

« View Newer Reports

View Older Reports »