Impact : मुझे राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
जिला-जबलपुर मध्यप्रदेश से कालीचरण बता रहे है कि दृष्टिबाधित परिवार धीरेन्द्र सिंह चौहान को लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद 4 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो, शक्कर, 1 किलो तेल और कुछ मसाले उनको सीजीनेट के साथियों की मदद से मिल गया है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9165170468.
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT JABALPUR MP KALICHARAN SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये राजस्थान के संबंध में जानकारी...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा बच्चो के सीजीनेट के माध्यम सिखाने के लिये राजस्थान के बारे में बता रहे हैं, राजस्थान का प्राचीन नाम राजपुताना है, राजस्थान में 33 जिले हैं, 7 संभाग हैं, राज्य वृक्ष खेजड़ी, राजकीय खेल बास्केट बॉल है| अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें| (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: EDUCATION PRAKSH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER
बमबम भोले महाराजा गौरा लेके अई...भजन-
मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन सुना रही हैं:
बमबम भोले महाराजा गौरा लेके अई-
हाँथ में लेके जल का लोटा सली पर्वत को जाये-
अपने भोले को नहलाने गौरा नीचे अई-
बमबम भोले महाराजा गौरा लेके अई-
हाँथ में लेके केसर चंदन सिली पर्वत को जाये-
अपने भोले को नहलाने गौरा नीचे अई-
बमबम भोले महाराजा गौरा लेके अई... (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जामुन के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जामुन के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दांतों से खून आने और मसूढो में सूजन आने पर जामुन के पत्तो की राख दांत और मसूढो पर मलने पर लाभ हो सकता है, दूसरा मधुमेह या डायबटीज की बीमारी में जामुन की 100 ग्राम जड़ को साफ कर पीसकर 250 ग्राम पानी में काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाकर पीने से मधुमेह में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
बांस के सामान बनते हैं और उसको बेचकर जीवन यापन करते हैं...
कोसुमगुडा पारा, ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतन बता रहे हैं वे बांस के सामान बनाते हैं और उसे बाजार में लेकर बेचते हैं, टोकनी, सामान रखने की चीजे बनाते हैं, ये उनकी जीविका का साधन है, इसी से उनका घर चलता है लेकिन अभी लॉकडाउन के कारण वे बाजार में सामान नहीं बेच पा रहे हैं, दिक्कत हो रही है| (AR)
