सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को रोकने में मदद करें...

ग्राम-पसिम, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं कि गाँव की शाशकीय भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्ज़ा किया जा रहा था, जिसमे बच्चे खेलते हैं और उसे खेल का मैदान बनाना चाहते हैं, जिसके संबंध में उन्होंने शिकायत किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अतिक्रमण रोकने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. तहसीलदार@9993474875. (171586) (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: DINESH PAL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

60 साल हो चुके हैं लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है...

ग्राम-बड़े काकलुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतनू मांझी बता रहे हैं कि उनके पास खेती बाड़ी नहीं है मजदूरी कर घर चलाते हैं, उनकी उम्र 60 वर्ष है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है उन्होंने इसके लिये सरपंच सचिव के पास अपनी बात को रखा लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7588687132. सरपंच@9479019041, सचिव@9406073934. (171575) (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे दरदवा पिये बिना गिरधारी...गीत-

ग्राम-बैगाचक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
हाय रे दरदवा पिये बिना बनवारी-
हाय रे दरदवा पिये बिना गिरधारी-
जेठ के टेठ ला पेट मा तन तन जाई-
असरा घन जय जय मोर मुकुल भय भारी-
हाय रे दरदवा पिये बिना गिरधारी-
डर लागत भादो मास अंधियारी... (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

गीर-गीर गिरा गिरी के लय दादा...गीत-

ग्राम-सुरेशपुर ठेलुपारा, जिला-जशपुर छत्तीसगढ़ से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही है:
गीर-गीर गिरा गिरी के लय दादा-
गिरी के लय दादा गिरा ते-
हाय-हाय वीच देवो दादा-
दादा बिनी देवो दादा गिरा ते-
माते कर बिंदिया गिरी गे लय दादा-
गिरी गे लय दादा गिरी गे लय दादा गिरा ते...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: HINDI SONG JASHPUR CG SHASHIKALA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER

राजस्थान राज्य का सामान्य ज्ञान बच्चो के लिए...

राजस्थान डूंगरपुर से प्रकाश मीणा आज हम लोगो को राजस्थान राज्य के सामान्य ज्ञान के बारे में बता रहे है:
राजस्थान की राजधानी-जयपुर-
राजस्थान की आर्थिक राजधानी-उदयपुर-
राजस्थान का ह्रदय-अजमेर-
राजस्थान का पिंक शहर-जयपुर-
राजस्थान का चिरापुंजी-बांसवाडा-
राजस्थान का हजार हवेली वाला नगर-बीकानेर-
ये था राजस्थान राज्य का सामान्य ज्ञान...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: GENERAL KNOWLEDGE PRAKASH MEENA RAJSTHAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »