सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चन्द्रमा फाँक जैसा क्यों होता है)
प्यारे बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे विज्ञान से जुड़ी एक और रोचक जानकारी, जिसका शीर्षक है “चन्द्रमा फाँक जैसा क्यों होता है?”| इस लेख को हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की बाल पत्रिका “कोंपल” से| इसके लेखक हैं पावेल क्लुशान्त्सेव|आवाज़ है तनूजा निगम की। आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Aug 04, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे मोतीनगर रायपुर से वैद्य डॉ एच डी गाँधी आज हम लोगो बवासीर का घरेलु उपचार बता रहे है ध्यान से सुने और इसका प्रयोग करें, नीम का तेल मस्से होने पर लगावे और चार पांच बूंद एक कप गुगुने पानी में डालकर के रोज सुबह शाम पीने से लाभ होता है छाछ मठा मई को एक गिलास छाछ में आधा चम्मच सेंधा आधा चम्मच सोठ का चूर्ण एक चुटकी सेंधा नमक और जीरा को भुनकर के एक चुटकी जीरा डालकर के सुबह शाम खाना खाने के बाद दो बार सेवन करने से लाभ होता है दो चम्मच काला तिल चबा चबाकर गुगुने पानी के साथ सुबह शाम खाली पेट सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है | ध्यान रहे एक गिलास पानी में तीन अंजीर को रात को भिगो देवे और सुबह चबा चबाकर खाकर के ऊपर से पानी पी लेवे एक-एक तिर्पला का चूर्ण दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है | परहेज मिर्च मसाला तेल खटाई घरिष्ट भोजन का प्रयोग न करें मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें | सीक्लीन की बीमारी के, शुग्गर के लिए, बवासीर के लिए, कटे फटे होटो के लिए, और जलने पर अंगो के चिपक जाने पर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधि उपलब्ध है | संपर्क नम्बर@9111061399.
Posted on: Aug 04, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
मेरे साथ तुम रहो हो इशु...इशु मसीह गीत-
जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से संध्या कलको एक मसीह गीत सुना रही है:
मेरे साथ तुम रहो हो इशु-
तेरे बिना जीना पाऊँगी-
मेरे साथ तुम रहो हो इशु-
आले लुया आले लुया-
मेरे साथ तुम रहो हो इशु...
Posted on: Aug 04, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरे पेंशन के पैसे खाते में नहीं आ रहे थे सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद पैसे आ गए है..
ग्राम-जामपानी, तहसील-पथरापानी, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से सुरेश कुमार गोंड बता रहे है कि उनके पेंशन के पैसे खाते में नहीं आ रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके खाते में पैसे आ गए है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@7879461883.
Posted on: Aug 04, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
खेती ल होशियार बनाये भर- भुइया म बरकाते...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरंगुर, विकासखंड-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कक्षा 8वी की छात्रा तामेश्वरी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है :
खेती ल होशियार बनाये भर-
भुइया म बरकाते-
जिनगी ल होशियार बनाये भर-
भुइया म बरकाते-
सोन बनाये भर माठी ला-
सपना ल सिर तोर बनाये भर-
आसू ला बहिनार बनाये भर-
भुइया म बरकाते...
