गांव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, समस्या को हल कराने में मदद करें-
ग्राम पंचायत-भुइरडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिल-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बाई, मान कुवर और हीरामनी बता रही हैं, उन्हें पानी की समस्या है| वे 3 किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर उपयोग करते हैं| पानी की समस्या को दूर करने के लिये उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: CEO@9977407488, सचिव@9165676201. संपर्क नंबर@9340665236.
Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG PROBLEM RAM BAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमें शौच के लिए खुले में जाना होता है, शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपी
गूंजीकोतरिया बहरा, ग्राम-आमाडांड, पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनका शौचालय नही बना है, उन्हें शौच करने के लिए बहार खुले में जाना पड़ता है| जिससे दिक्कत होती है| वही गांव के निवासी रामनाथ आयाम का कहना है, ऐसे कई घर हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बना है और कई अधूरे पड़े हैं| बहार शौच करने पर 500 रुपये का जुर्वाना लगता है, लेकिन जब शौचालय बना ही नहीं तो कहां शौच करें| उन्होंने इसके लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9009701570. संपर्क नंबर@8889388974.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PROBLEM SHIVE PRASAD SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोल्हवा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुकवरिया, सरिता, सरस्वती बता रहे हैं कि उनके गांव के पटेल पारा में पानी की समस्या है| पारा में 15 घर है| पानी के लिये पारा के लोग नदी जाते हैं| निवासियों ने पारा में हैण्डपंप लगवाने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अधिकारीयों की तरफ कोई जवाब नही मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: PHE@9926192534. सरिता साहू@9753668651.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG ODGI PROBLEM SONG SUKAWARIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हम झरने से पानी उपयोग करते हैं, बारिश में पानी गंदा हो जाता है, पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद कर
ग्राम पंचायत-करवां, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ओम प्रकाश और राजमनी बता रहे हैं| उनका गांव पहाड़ी इलाके में है, वे डीहपारा में रहते हैं| पानी के लिये झरने का उपयोग करते हैं| उनके पारा में 4 परिवार है| बारिश के दिनों में उन्हें दिक्कत होती है| झरने में बारिश का पानी मिल जाने से पानी गंदा हो जाता है| इसलिए उन्होंने पारा में हैण्डपंप लगवाने के लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास निवेदन किया|लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@7067012572, सचिव@9617738454. CEO@9926192534. संपर्क नंबर@7354929548.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI OM PRAKASH PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
गांव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में कुंए सूख जाते हैं, समस्या को हल कराने में मदद करें...
ग्राम-दुबियाडीह पारा, पंचायत-इंजामी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता और सुलीता बता रही हैं, वे इंजामी नवापारा में रहती हैं| उन्हें पानी की समस्या हैं, अभी वे कुआ से पानी उपयोग करते हैं| पानी बहोत गहराई में है, जिससे पानी निकालने में दिक्कत होती है, गर्मी के समय कुंआ सूख जाता है, तब वे 3 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं| निवासियों का कहना हैं गांव में बोर की व्यस्था हो जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है| इसके लिये उन्होंने अपनी समस्या को अधिकारियों के पास रखा, लेकिन अभी तक कोई काम नही हो पाया है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में सहयोग करें : CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9171087017.
