स्वास्थ्य स्वर : सतावर का औषधीय उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय सतावर के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सतावर के जड़ को लेकर अच्छे से साफ कर लें, उसके बाद छाव में सुखाकर चूर्ण बना लेना है, उसके बाद एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच मिश्री मिलाकर सेवन करें, दिन में दो बार सेवन करना है, ऐसा करने से जिन माँ को दूध नहीं बनने की समस्या होती है दूध बनने में लाभ मिल सकता है, इसे दलिया में मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं, इसके सेवन से स्वेत प्रदर की समस्या में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
राशायानिक खाद से खेती ख़राब होती है इसलिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं...
ग्राम-कातुलबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजुलाल मंडावी जो एक किसान हैं बता रहे हैं वे अपनी खेती में राशायानिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं, गोबर खाद का उपयोग करते हैं, उनका कहना है राशयानिक खाद के उपयोग से खेती ख़राब होती है, उपजाऊ शक्ति कम होती है, जैविक खाद के उपयोग से अनाज का स्वाद अच्छा रहता है, स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है इसलिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं, उनके गाँव सभी किसान जैविक खाद का उपयोग करते हैं| (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सीसी सड़क नहीं बना है...बनवाने में मदद करें-
ग्राम-रायनार, पंचायत-धनौरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से खंदरू बाई, दसरती बाई, सनबती, फूलबती और दसरी बता रही हैं कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं बना है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है, मुख्य सड़क से पुराना पारा तक रोड बनाना चाहिये, इस संबंध में उन्होंने सरपंच सचिव के पास अपनी बात को रखा, लेकिन आज तक उस पर कोई पहल नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479057942. सरपंच@7647055466, सचिव@9406954283, CEO@9425263888. (171626) (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी...बन्नी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीनू एक गीत सुना रही हैं:
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी-
ये मम्मी ये पापा नहीं छोड़े जाते-
जन्मो जनम के रिश्ते नहीं तोड़े जाते-
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी... (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: MP REWA RINU SONG VICTIMS REGISTER
जागो मेरे भारतवासी, समय नहीं है सोने का...गीत-
ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनेश्वरी नाग, सामबती कोर्राम, मुंगली कचलाम और केकती एक गीत सुना रहे हैं:
जागो मेरे भारतवासी-
समय नहीं है सोने का-
लेकर संदेश स्वामी जी का-
करके कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद...
