सूरज के आते भौर हुआ लाठी ले जिनका शोर हुआ...नागपंचमी कविता-

जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गन्धर्व आज नागपंचमी का पर्व है, कई लोग उपवास करते है नागदेवता को दूध पिलाते है और कामना करते है कि उनके जीवन में सुख शांति रहे है, पहले तो कुश्ती हुआ करती थी स्थान-स्थान में और आज भी हुआ करती है| उसी सम्बंधित एक कविता सुना रहे है :
सूरज के आते भौर हुआ-
लाठी ले जिनका शोर हुआ-
यह नागपंचमी झम्मक झम-
यह ढोल डामाका झम्मक झम-
मल्लो की जब टोली निकली-
चर्चा निकली फैली गली-गली...

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: NAGPANCHMI POEM RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

स्वास्थ्य स्वर : उदार विकार या पेट संबंधी समस्या का घरेलू उपचार...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी उदार विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के रस में भुना हुआ जीरा और गुड़ मिलाकर दिन में 4 बार 4 -4 घंटे के अंतराल में सेवन करने पर अजीर्ण या अपच की समस्या में आराम हो सकता है| एक छोटे चम्मच प्याज के रस में चुटकी भर नमक मिलाकर सेवन करने से अपच में लाभ हो सकता है| अपच के कारण पेट दर्द हो तब एक छोटे चम्मच तुलसी और अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार 3 -3 घंटे के अंतराल में सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सीत पित्त बिमारी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सीत पित्त बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इमली के पेड़ की छाल को जलाकर राख बना लें और ग्रषित स्थान में लगायें इससे लाभ हो सकता है, ठण्डा गर्म नहीं खाना है, इससे बचना है, ठण्डा गर्म खाने या पीने से ये समस्या होती है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

10 साल हो चुके है, निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है...

पाइक पारा, बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भागवती बता रही हैं उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, पति का देहांत हुये 10 साल हो चुके है, उन्होंने अपनी समस्या को सरपंच के पास रखा लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587397928. सरपंच@6268603669, सचिव@6479010162, CEO@9406016762. (171948) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

गलत मत कदम उठाओ सोचकर चलो...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से गणेश बरमन एक गीत सुना रहे हैं:
गलत मत कदम उठाओ सोचकर चलो-
विचार कर चलो-
राह की मुसीबतों से प्यार कर चलो-
तुमपे जिम्मेदारियां है मुल्क की बड़ी-
तुम न बदलो चाल अपनी अब घड़ी घड़ी-
तुमपे आने वाले आश की नजर पड़ी-
आगे ले चलो, आगे ले चलो...

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: GANESH BARMAN JABALPUR MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »