गांव के किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं, टीआई ने किया मना, कृपया मदद की अपील-

भोपालपट्टनम (बीजापुर) से अफजल खान जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की गाँव मे एक व्यक्ति हैं जगदीश निष्ठुरी जी इन्होंने कपास की खेती की थी| गाँव के आसपास कहीं इसकी खरीदी नहीं होती है| इसलिए कपास को बेचने के लिए गाँव से दूर तेलंगाना ले जाना पड़ता है| परंतु अब समस्या ये है कि किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं| भोपालपट्टनम के टीआई के द्वारा फसल को बाहर बेचने से मना कर थाने में खड़ा किया गया| फसल की आमदनी किसान को मिले| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@7587721624, थाना@9479194917.

Posted on: Sep 12, 2022. Tags: AFJAL KHAN BHOPALPATTNAM BIJAPUR CG COOTTON PROBLEM SELLING

फारेस्ट हमारे जमीन में पेड़ लगाने के लिए गढ़ा खोदे है...

हिड़मा ,ग्राम रावपटला ,पंचायत लिंगल ,मंडल तड़वाई ,जिला मुलगु ,तेलंगाना से बता रहे की उनके गांव को फारेस्ट बिभाग हटाना चाहता है, ये सभी लोग छत्तीसगढ़ से 18 साल पहले आकर रह रहे है हमलोग के पास पहचान पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड सभी सरकार द्वारा दिया गया आज तक कोई परेशानी नहीं रहा लेकिन अभी फारेस्ट हमलोग को वापस जाने को बोल रहे है हमलोग आदिवासी है जंगल ही हमारा घर परिवार है,फारेस्ट हमारे जमीन में पेड़ लगाने के लिए गढ़ा खोदे है मना करने पर बोलते है की आपलोग का घर भी गिरा देंगे और खाली करवाएँगे,कृपया मदद के लिए आई टी डी ए एटुरनगरम @8985905707 कलेक्टर @7995088365 सम्पर्क ब्यक्ति @9347984818 बात करें

Posted on: Aug 20, 2022. Tags: Telangana Valasa bultoo

हमारे पारे में शौचालय नहीं बने है, शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम पंचायत-जामगांव (गंगोपारा)ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्नाराम पोड़ीयाम बता रहें है कि उनकें गांव में शोचालय नही बना है, उसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, जिससे सांप बिच्छू का डर बना रहता है, 2018 में फोटो खीचकर ले गये| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क@9407942782, सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM MUNNARAM PODIYAMI TOILET

शौचालय नहीं होने से समस्या होती है शौचालय दिलाने में मदद करें...कृपया मदद करें

ग्राम लिमपदार, पंचायत-कस्तूरबा, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से बन्नी मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में किसी के घर में शौचालय नहीं बना है, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, बाहर जाने से जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात कर के शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क@9406161146, सरपंच@8959585593, सचिव@9340389958, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BANNI MANDAVI BASTAR BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA TOILET

हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 13 में उप स्वास्थ्य केंद्र है वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत डीलमिली 01, ब्लॉक दर्भा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से चिंगरू जी बता रहे हैं, वे वार्ड पंच हैं 13 वार्ड क्रमांक के उनके गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र है वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं कोई बीमार व्यक्ति आ जाने से डॉक्टर को बुलाना पड़ता है। और सही समय पर नहीं आते हैं डॉक्टर नहीं आने से लोगों को दिक्कत होता है 15 किलोमीटर दूर तोकापाल जाना पड़ता है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके डीलमीली उप स्वास्थ्य केंद्र में जो डॉक्टर हैं उनको दबा दें ताकि लोगों का सही समय पर इलाज कर सके। संपर्क नंबर@9343303223, पीएचई विभाग@9340482330, 9406070982, सीईओ@7052481549.

Posted on: Jul 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HOSPITAL DOCTOR PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »