चौपाल लगाकर किये लोगो को जागरूक पंचायत बनी मिशाल...
ग्राम-ताड़ोपाल, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है ग्राम पंचायत के रतिराम निषाद (सचिव) एवं पंच और ग्रामीण सुखमणराम कावले, बेसिराम टेकाम, बता रहे है की पूरी पंचायत के लोंगो के लिए चौपाल लगाई जाती है. गाँव के पटेल के द्वारा ढोल बजवाकर लोगो को सूचित किया है, सरकारी योजनायें से जुडी संदेशों को आदानप्रदान किया जाता है और समस्याओं समन्धित मुद्दों के हल निकालकर निराकरण किया जाता है|पंचायत स्तर की समस्याओं का निराकरण भी तुरंत किया जाता है. यह सब इसलिए संभव है क्योंकि इस कार्यक्रम सफल बनवाने में ग्राम पंचायत सचिव का अहम् भूमिका रही या कहे योग दान रहे है जिन्होंने समझदारी परिचय देते हुए इस प्रकार की कार्यक्रम को सफल बनाए.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कविता : उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा...
प्री मेट्रिक छात्रावास-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है रानाधिर एक कविता सुना रहा है:
उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा-
उठों-उठों सन्देश दे रहीं है दिशा-दिशा-
खिले कमल अरुण-तरुण, प्रस्पत बना रहा-
गगन सामने विकास है साज-सजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा, प्रस्पत बना रहा...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact Story : मनरेगा कार्य का अटके मजदूरी भुगतान हो गया है, सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात...
ग्राम-श्रीगोहान (चारामा), ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बुज़ुर्ग राखन सिंह बता रहे हैं कि 2014 में समतलीकरण का काम 7 दिन तक किये थे जिसका मजदूरी भुगतान नही किये बताया जा रहा है, इस संबध में कई बार अधिकारीयों को शिकायत किये परन्तु उनके द्वारा कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये जो सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कट मजदूरी भुगतान कराने में मदद किये इस्जिनेट स्वर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को एंव अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे है.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RAKHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
12 साल हो गया नही मिला विधवा पेंशन, किये शिकायत कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-शिवनी, पंचायत-बाग़बेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिला मुन्गाय बाई बता रही है विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या बताया रहा है, करीब 12 साल हो गया परन्तु नही मिला विधवा पेंशन जिसकी शिकायत सचिव सरपंच को किये गया लेकिन उनकें द्वारा कोई पहल नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें. सरपंच@9406103873. सचिव@9479054291. CEO@9425263888.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...देशभक्ति गीत-
ग्राम पंचायत छैरीबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को साथ में हेमान उसेण्डी एक गीत सुना रहें है:
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का-
देश में जब आबादी का, लड़ते सैनिक वादी का-
दिल दिमाक में जहर वतन है, पर कर बिना है एक वतन-
इस देश के खातिर वतन पे, हम जियेंगे या मारेंगें शतम्-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...
