गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है
मंतूराम बैंजाम, ग्राम पंचायत वाहनपुर, ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी लोग कच्ची रास्ते से आना जाना करते है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत दर्ज किए थे, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके । संपर्क नंबर@7970183130, सीईओ@7025248159.
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
क्या तुम शिक्षित हो तो सच में संगठित हो जाओ... कविता
भागीरथी वर्मा रायपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के श्रोताओं को एक कविता सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है “क्या तुम शिक्षित हो”-
क्या तुम शिक्षित हो, तो सच में संगठित हो जाओ-
दो से चार चार से हजार हजार से लाख बन जाओ-
क्या सच में शिक्षित हो तो आवाज उठाओ-
रोड पर आओ अपने प्रतिद्वंदी सरकार को हिलाओ-
अपनी ताकत आजमाओ क्या सच में शिक्षित हो तो कलम उठाओ
कलम को हथियार बनाओ...
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: CG POEM RAIPUR
IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका भुक्तान हो गया
दीनबंधु साकेत, ग्राम पंचायत अहिरगांव, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं वे लोग मजदूरी काम किए थे उसका भुक्तान नहीं हुआ था। पैसा नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कत होता था। कई बार उन्होंने बोले लेकिन काम का पैसा नहीं दे रहे थे। फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका भुक्तान हो गया। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898775813, id 179456
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: IMPACT MP REWA
छूनुर छूनुर पैरी बाजे रे गोरी...गीत
जिला-जांजगीरचाम्पा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे गीत सुना रहे है|
छूनुर छूनुर पैरी बाजे रे गोरी – जय राम चले सूरी रे – जावत आस गति असन-
आ तक माता के – मारजाई कतको जन-
आपात आपात के...
