हमारे गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बागहनपाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयलाल पेगड़ बता रहे हैं, हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है|लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है|बारिस के दोनों में कीचड़ कीचड़ हो जाता है| इस समस्या को कई बार अधिकारीयों को पास ले गये थे|लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रहा है|इसीलिये वे सीजीनेट साथियो से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6266712341, सीईओ@8889251366.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BAGAHANPAL BASTAR CC ROAD CG JAYLAL PEGAD LOHANDIGUDA PROBLEM

हमारे गाँव में रोड की समस्या हैं आने जाने लोगों की दिक्क़त होता है, कृपया मदद करें-

(पटेलपारा) ग्राम पंचायत-कपानार, विकास खंड बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से नन्दू मंडावी बता रहे हैं पटेलपारा में रोड की समस्या हैं, गाँव वासियों को कहना हैं की रोड की जरूरत हैं, सरपंच अभी बोल रहे हैं मुझे 2.3 साल होने के बाद मैं बना हूँगा कर के बता रहे हैं| गाँव वालो को रोड की जरूरत हैं बारिश के मौसम में बहुत परेशानी होती हैं, कीचड़ से आने जाने वाले लोगो कोऔर दिक्क़त होती हैं.जब सायकल से कही जाना होता तो सायकल से भी जा नहीं पाते हैं पटेलपारा में लगभग 40 घर हैं जो आदिवासियों का घर है कृप्या कर के रोड बनाने में मदद करें: सरपंच सुनील कवासी @7587361492. सीओ@9406016762. कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR CG MANDAVI NANDU PROBLEM ROD SISI

हमारे गांव में बिजली की बहतु समस्या है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-गुमन, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से शुभम चन्द्राकर बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या हैं, ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब हो गया| वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने गांव के सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें: JE@9584224303, सरपंच@9977273660, संपर्क@7471157512.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BIJALI MP PROBLEM REWA SHUBHAM CHANDRAKAR

मेरा राशनकार्ड नही बना हैं,बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-थिमतुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बूटलूराम पिता हन्दोराम बता रहे हैं, कि उनका राशनकार्ड नही बना है, बनी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास कई बार फार्म भी भर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सचिव@9399134286, सम्पर्क नंबर@9399134286.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BUTLURAM HANDORAM CG RATION CARD

रोड नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-

सीतूराम मंडावी, ग्राम पंचायत-रायगुंडी, ऊपरपारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना हैं ऊपर पारा से लेकर पटेल पारा तक लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406137985, सरपंच@9406481589, कलेक्टर@8488956694, CEO@8889251366.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG HOHAANDIGUDA PROBLEM ROAD SEETURAM MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »