ये काया लोली जड़ी, जिगरी दाटा झुमका लाटा...धुरवा गीत-
ग्राम-नगसर्रा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिनकी और सोना एक गीत सुना रहे हैं:
ये काया लोली जड़ी, जिगरी दाटा झुमका लाटा-
जुमा नाही-
ये गनाई तेरे सबचो फेके बुता-
मैना बही मना बुलाके नईका-
ये काया लोली जड़ी, जिगरी दाटा झुमका लाटा-
जुमा नाही...
Posted on: Apr 23, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG
सुमिरन करली महादेव के, जप ले शिव का नाम...भजन गीत-
ग्राम-दुधोपारा, पंचायत-पोखर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखमे, किस्मत और परमिला एक भजन गीत सुना रहे हैं:
सुमिरन करली महादेव के-
जप ले शिव का नाम-
बने हे बिगड़ल काम जप ले शिव का नाम-
सुमिरन करली महादेव के-
जप ले शिव का नाम-
बने हे बिगड़ल काम जप ले शिव का नाम...
Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG INDRASO NETAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
एक साल से राशन वितरण केंद्र भवन निर्माण का काम हो रहा है, आज तक पूरा नही हुआ, अधिकारी ध्यान नहीं देत-
ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं| उनके गांव में सुसायती भवन निर्माण की स्वीकृति साल भर पहले मिल चुकी है| जिसके लिये 10 लाख स्वीकृत किया गया है| निर्माण कार्य साल बाहर पहले शुरू हुआ था| लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ | जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| भवन न होने से खाद्यान वितरण का काम अभी पंचायत भवन में हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण को पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@9479220940, ब्लाक CEO@7861287306, 9406138435, कलेक्टर@07782222693.
Posted on: Apr 23, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की छाल 100 ग्राम, हल्दी 100 ग्राम, चिरायता 100 ग्राम, दारु हल्दी 100 ग्राम, लाल चंदन 100 ग्राम, हरण 100 ग्राम, बहेरा 100 ग्राम, आंवला 100 ग्राम, अडूसा की पत्ती 100 ग्राम लें| सभी को साफ़ पर चूर्ण बना लें| उसके बाद 4 लीटर तीली के तेल में सभी को धीमी आंच में उबालें| जब सभी जल जाये तो ठण्डा कर, छानकर सुरक्षित रख लें| दिन में दो बार रोग ग्रषित स्थान पर लगायें, लाभ हो सकता है| भोजन में बैगन, चना, मटर, उड़द की दाल, मसूर, गुड़ सेम का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नाग केशर 50 ग्राम, बछ 25 ग्राम, रसोत 25 ग्राम, हरण घी में भुनी हुई 50 ग्राम, गेंदा की सूखी पत्ती 50 ग्राम ले| सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण पानी, मठा या छाछ के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| पर्याप्त नींद लें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
