बारिस के दिनों में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नही

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं| उनके गांव मे कच्ची सड़क है| बारिस के दिनों में कीचड़ हो जाता है|जिससे लोगो को आने जाने और वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| समस्या के निराकरण के लिये ग्रामवासी आवेदन करते हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में पक्की सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7089303090, कलेक्टर@9425270001, सचिव@9617330446. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों में कुए सूख जाने से पानी की समस्या होती है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या है| गर्मी के दिनों में कुए सूख जाते हैं| वर्तमान में वे लोग पानी के लिये कुए का ही उपयोग कर रहे हैं| जिसमे पानी का स्तर काफी नीचे है| लोगो को पानी निकालने में दिक्कत होती है| समस्या के निराकरण के लिये वे ग्राम पंचायत में आवेदन देते हैं, लेकिन उस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7089303090, कलेक्टर@9425270001, सचिव@9617330446. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

मै दिव्यांग हूँ, मेरा नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिया गया है| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...म

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश बता रहे हैं| वे भेड़ाघाट वार्ड क्रमांक 2 में रहते हैं, दिव्यांग हैं| उनका नाम राशन कार्ड से निरस्त करा दिया गया है| जब वे अपना नाम राशन कार्ड में जुडवाने के लिये अधिकारी के पास आवेदन करते हैं तो उनको ये बोल कर टाल दिया जाता है कि तुम छात्रावास में रहते हो इसलिए नाम नहीं जोड़ा जाएगा | उनका कहना है कार्यालय में आवेदन स्वीकार किया जाता है लेकिन उस पर कार्य नहीं होता| इसलिए वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबर पर संपर्क कर नाम जुडवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7067396350.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: JABALPUR MP PROBLEM RASHAN CARD SATISH SONG VICTIMS REGISTER

गांव में हैण्डपंप नहीं है, लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-

ग्राम-छिपिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मंजू देवी बता रही हैं, उनके गांव में हैण्डपंप नहीं है| पानी की समस्या होती है| लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| गांव में लगभग 600 जनसंख्या है| अधिकारी गांव को देखने तक नहीं आते| जब चुनाव का समय होता है तो आते हैं | इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : SDO@8349922083, संपर्क नंबर@9584141327.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: MANJU DEVI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER

केन नदी में अवैध बालू खनन से आस-पास के गांव प्रभावित, जल संकट से जूझ रहे हैं लोग...मदद की अपील-

ग्राम-लसगरिहा, पंचायत-हथौहां, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि केन नदी में आये दिन मशीनो द्वारा बालू का अवैध खनन चलता रहता है| जो प्रसासनिक अधिकारियों के मिली भगत से हो रहा है| उस अवैध खनन से नदी के आस-पास के गांव के कुवे और हैण्डपंप का पानी सूख चुका है| लोगो को पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर केन नदी में होने वाले अवैध बालू खनन को रुकवाने में मदद करें: कलेक्टर@07682241500, मुख्यमंत्री@0755244333. साधू सिंह@8719095669.

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »