नाला का पानी पीते हैं, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...
नाकापारा, ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम और उनके साथी बता रहे हैं कि वहां पानी की समस्या है लोग नाले का पानी पीते हैं, पारा के 15 घर हैं लगभग 40 जनसँख्या है, इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया गया है लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो पा रहा है, उनका कहना है गाँव में हैण्डपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / चेतन@7489399754. सरपंच@7587076842, सचिव@9406069269. (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अकरकरा का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकरकरा और अर्जुन की छाल से ह्रदय दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है, दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें, 3 ग्राम चूर्ण गाय के दूध के साथ सेवन करने पर ह्रदय के दर्द में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
गैस सिलेण्डर के लिये आवेदन करते हैं, लिस्ट में नाम नहीं है बोलकर वापस कर दिया जाता है...
पोड़ियामी पारा, ग्राम-सरजीगुड़ा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चेरों विक्को पिता रूपा बता रहे हैं उनको उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर नहीं मिला है, इसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है बोलकर वापस कर दिया जाता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गैस सिलेण्डर दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407675934. सरपंच@9406105640, सचिव@9424126120. CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (172136) (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
Impact : वार्ड 2 का हैण्डपम्प ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद सुधार दिया गया है...
ग्राम-चंद्रा, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से महेंद्र प्रताप बसोड बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड 2 का हैण्डपम्प खराब था उसके कारण पानी की समस्या हो रही थी | तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 1 जुलाई को एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 20 दिन बाद हैण्डपम्प बन गया है | पानी निकल रहा है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@8963923993. (170229)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: HANDPUMP IMPACT MAHENDRA PRATAP BASOD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद नया ट्रांसफार्मर लग गया है...
ग्राम+पंचायत-रघुनाथपुर, विकासखंड-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी बता रहे है कि उनके गाँव का बिजली ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया जिसके कारण उन लोगो को बहुत दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लग गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है, जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@6267776469.

