पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी|

ग्राम-निबरा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से खोरी बता रहे हैं, वे पहले आमाबेड़ा कोलयारी गांव में रहतें थे, वर्तमान में अपना गांव छोड़ कर निबरा गांव में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनके पति को पुलिस वालों ने नक्सली समझ कर जेल भेज दिया था, जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी| अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है| (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG KANKER KHORI VICTIM REGISTER

वनांचल स्वर: बुजुर्ग ने किया साहस प्रयोग के लिए दी ज़मीन-

ग्राम-दमकसा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) शेर सिंह आँचला जी ने बताया कि यह भूमि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है उनके पूर्वज यहाँ 17वीं-18वीं शताब्दी के आस पास आए। ये अध्यापक थे। लोगो को जागरूक और वन बचाने के लिए संगठन बनाया और पंजीकरण भी करवाया । इसी को ध्यान रखते हुए अपनी जमीन पर एक प्रयोग किया नर्सरी बनवाकर, और कई तरह की विलुप्त होने वाली औषदियाँ भी लगाई। अब लोग जागरूक होने लगे हैं। गिलोय, भूलिम, आंवला के पेड़ लगाए गए। सुरक्षा का अभाव था, कार्यशालाएं भी चल रही हैं। हर वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस भी मनाते हैं। जब तक लोगो में जागरूकता और सहयोग नही है तब तक कोई सफलता नही मिलेगी। मुझे प्रकृति पर्यावरण पर आस्था है। या फ़िनलैंड से विदेशी आए थे, अमेरिका से भी कुछ दिन पहले यहां आए थे, दिल्ली से भी आते रहते हैं। (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG KANKER SHERSINGH ACHALA VANANCHAL SWARA

हे गोपाल कैसे करु आरती तेरे...भजन

लुधियाना (पंजाब) से निकेतन शर्मा भजन सुना रहें है,
हे गोपाल कैसे करु आरती तेरे-
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊ-
सांझ सबेरे तेरे गुण गाऊ-
प्रेम में रगें है तेरे भक्ति में तेरे-
हे गोपाल कैसे करु आरती तेरे-
ये माटी का तन है तेरा-
मन और प्राण भी तेरे-
मै हूँ एक गोपी तुम हो कन्हैया-
तुम हो भगवन मेरे-
कृष्ण भीष्म कृष्ण राठे आत्मा मेरी-
हे गोपाल कैसे करु आरती तेरे...(JP)

Posted on: Mar 31, 2021. Tags: NIKETAN SHARMA LUDHIYANA PUNJAB

झूमे धरती चमन,झुकता है गगन...भजन

निकेतन शर्मा लुधियाना (पंजाब) से भजन सुना रहे है,
झूमे धरती चमन,झुकता है गगन-
झूमे धरती चमन,झुकता है गगन-
सारी दुनिया करे माँ तुझको नमन-
सारी दुनिया करे माँ तुझको नमन-
झूमे धरती चमन,झुकता है गगन-
सारी दुनिया करे,माँ तुझको नमन-
तुझको नमन,तुझको नमन-
माँ तुझको नमन,तुझको नमन-
सारी दुनिया करे माँ तुझको नमन... (JP)

Posted on: Mar 31, 2021. Tags: BHAJAN LUDHIYANA NIKETAN SHARAM PANJAB

तेरा नाम सबके लब पे सुबह शाम हो सुबह शाम हो...प्रार्थना

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से छोटू चौहान एक गीत सुना रहे हैं:
तेरा नाम सबके लब पे-
सुबह शाम हो सुबह शाम हो-
हर बुराई से बचे-
बस नेक काम हो नेक काम हो-
हम गुनाहों से बचें-
अंधेरो से डरे-
हम तो सच्चे मन से कामना करें...(AR)

Posted on: Mar 31, 2021. Tags: CG CHHOTU CHAUHAN PRARTHNA SONG RAIGARH

« View Newer Reports

View Older Reports »