स्वास्थ्य स्वर : अमरुद का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अमरुद का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, अतिसार या दस्त बीमारी में इसके 15 ग्राम जड़ को पानी की पीसकर 6 -6 ग्राम दिन में 3 बार सेवन कराना चाहिये, इससे बच्चो का दस्त ठीक हो सकता है, कच्चे अमरुद को खाने से भी लाभ हो सकता है, इसके छाल व कोमल पत्तो का काढ़ा बनाकर पीने से हैजा बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
अपने दुःख ला अपन मै जानो, मै हा बताओं काला...गीत-
ग्राम-कुमसी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घरसूराम बघेल एक गीत सुना रहे हैं:
अपने दुःख ला अपन मै जानो-
मै हा बताओं काला-
मोर पाँव मा पड गये छाला-
कैसे आओं तोर दिवाला-
अपने दुःख ला अपन मै जानो-
मै हा बताओं काला... (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG GHARSURAM BAGHEL NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
10 साल से आवेदन कर रहे हैं, निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है...
आइसू पारा, ग्राम-कोड़ेनार नंबर 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकरी बता रही हैं कि उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, 10 साल हो चुके हैं इस संबंध में आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260051877. सरपंच@7646875525. सचिव@7747917756. (171702) (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
कि जोड़ी अमर करय भगवान...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
आज बन्नी के लगन लगत हैं-
जुटे सभी मेहमान-
कि जोड़ी अमर करय भगवान-
बन्नी के पापा पंडित ढूंढे-
मामा देय वरदान-
कि जोड़ी अमर करय भगवान-
भोलेनाथ की महिमा देखय माँ का आशिर्वाद... (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं...(गोंडी में)
आइसू पारा, ग्राम-कोड़ेनार नंबर 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जिंवा पति नानू बता रही हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिये उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, वे मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647007244. सरपंच@7646875525. सचिव@7747917756. (171707) (AR)
