गाँव में पानी की समस्या है, 3 किलोमीटर दूर ढोंढी से पानी लाते हैं...

ग्राम-बंडीपारा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव में पानी की समस्या है, लोग खेत ढोंढी से पानी लाते हैं 3 किलोमीटर जाना पड़ता है, इस संबंध में निवासियों ने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406166460. सचिव@9406069269, PHE@9406078557, CEO@9406016762. (172169) (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा...गीत-

धनपुरी, थाना-अमलाई, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दहिया एक गीत सुना रहे हैं:
तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा-
सरे जहाँ से प्यारा ये भारत हमारा-
यहाँ की फिजा है बड़ी ही निराली-
ऊँचे है पर्वत ऊँची पहाड़ी-
नदिया करे कल कल छलका-
कृति ने बनाया-
तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा... (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: CG MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

एवा कोयेम कोय न...धुर्वा गीत-

ग्राम-रंधारीरास, पंचायत-नेकानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रुकमनी और शांति एक गीत सुना रही हैं:
एवा कोयेम कोय न-
उषा कोंदी सतत मा-
नेला कोंदी सोतताता-
इर तू तू सोलग सोलग-
तुनरु मुटु जोलग जोलग... (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

नल से लाल पानी निकलता है और सौर नल ख़राब है नाला का पानी पीना पड़ता है...

कोनसा पारा, ग्राम पंचायत-बेड़मारास, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव यादव बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है नाला से पानी लाते हैं| नल से लाल पानी निकलता है सौर उर्जा वाला नल ख़राब हो चुका है जिसके कारण नाला का पानी उपयोग करना पड़ता है, वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 8815237445. CEO@9425592215. (172158) (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

कांगेर घाटी नेशनल पार्क में काम करने का अनुभव...

ग्राम पंचायत-नागलसर, ब्लाक-जगदालपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम नाग बता रहे हैं, वे कांगेर घाटी नेशनल पार्क में चौकीदार का काम करते हैं, 2 साल से काम कर रहे हैं, इसमे पेड़ पौधों की रक्षा करने का काम रहता है, जनवारो को शिकार होने से बचाने का काम होता है, उन्हें ये काम करना अच्छा लगता है, कई तरह के पक्षी देखने को मिलता है, कई तरह के जानवर देखने को मिलते हैं, काफी अच्छा अनुभव रहा हैं| बुधराम@9399112833. (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »