मैं दोनों आँखों से दिव्यांग हूँ सरपंच सचिव से शिकायत करने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बन रहा है
ग्राम-आवनपोटा, तहसील-मालखरोदा, जिला-जांजगीर चापा से कृष्णा कन्हैया बंजारे दोनों आखोँ से दिव्यांग है बता रहे है कि उनका राशन कार्ड आज तक नहीं बना है वे परिवार में अकेले ही रहते है उनके आगे पीछे कोई नहीं है | राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव को बोले और पंचायत में भी शिकायत किये लेकिन आज तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :
सरपंच नम्बर@9669725512, सचिव नम्बर@8319203416. संपर्क नम्बर@ 9981749328. (179268) DK
Posted on: Oct 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस नानो वे, कोरोना वायरस नानो वे...गोंडी कोरोना वायरस गीत-
ग्राम+पंचायत-काकलूर-2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी राजूराम पोडयाम कोरोना गोंडी गीत सुना रहे है :
कोरोना वायरस नानो वे, कोरोना वायरस नानो वे-
बसेमातल अय्वल नानो वे, बसेमातल अय्वल नानो वे...
Posted on: Oct 10, 2020. Tags: GONDI SONG
हमारे पारे में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ओमापारा, नामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी रामधर नाग छिन्दावाडा मांझी पारा के रहने वाले है बता रहे है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है | गर्मी के समय में 1 किलोमीटर से नाले का पानी लाकर पीते है | उनके पारे में 29 घर है और सभी लोग नाले का पानी पीते है | गाँव में जो हैण्डपम्प है उसमे भी आयरन पानी निकलता है इसलिए पीने योग्य पानी नहीं है | उनके गाँव के सरपंच सचिव भी इस समस्या है अवगत है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | उनका कहना है कि साफ पानी की व्यवस्था कराई जाए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके साफ पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सचिव@8319460709, संपर्क नम्बर@9407910828, दरभा CEO@7835814506. (175483) DK
Posted on: Oct 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
छत्तीसगढ़ के बारे में सामान्य ज्ञान...
जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ वीरेंद्र गन्धर्व छतीसगढ़ के बारे में सामान्य ज्ञान बता रहे है :
छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम – दक्षिण कौशल-
रायपुर का प्राचीन नाम – सज्जनपुर-
बिलासपुर का प्राचीन नाम – बिलासानगर-
कवर्धा का प्राचीन नाम – कबीरधाम-
धमतरी का प्राचीन नाम – धरमतरई-
राजिम का प्राचीन नाम – राजीव लोचन-
महानदी का प्राचीन नाम – चितरोद पला गंगा और नीले रंग के कमल खिलने के कारण निलोद पला भी कहा जाता है | DK
Posted on: Oct 10, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
वन्जी पुन्गाटे कडम दाको जी कना जाको ना कडम दाको...गोंडी गीत-
ग्राम पटेलपारा, पंचायत-हर्राकोडेर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते और उनके साथ हैं बुजुर्ग साथी मनारु राम जो एक गोंडी गीत सुना रहें हैं-
कडम दाको कडम दाको जी कना जाको ना कडम दाको-
बाटी पुन्गाटे कडम दाको जी कना जाको ना कडम दाको-
वन्जी पुन्गाटे कडम दाको जी कना जाको ना कडम दाको...
