हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे...प्रार्थना-

ग्राम-ददरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे है:
हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे-
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करे-
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सके-
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके-
झूठ से बचे रहे सच का दम भरे दूसरों की जय से...

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: MOHAN SINGH RATHOUR MP PRARTHNA UMARIA

ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
नाम जपो नाम जपो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...

Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN SONG CG NANDLAL SINGH

पंचामृत का महत्व...

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से आचार्य संजय पंचामृत का महत्व और बनाने का तरीका बता रहे हैं| पंचामृत का सेवन लाभदायक होता है, इसका उपयोग पूजा पाठ के समय प्रसाद के रूप में किया जाता है| यह सुपाच्य होता है| आयुर्वेद के अनुसार जब किसी रोगी को भोजन नहीं पचता तब उसे दवा के रूप में पंचामृत दिया जाता है| पंचामृत बनाने के लिये 5 चीजे उपयोग में लायी जाती है| गाय का घी, शहद, शक्कर, दूध, तुलसी पत्र, गंगा जल लिया जाता है| इसके लिये सभी को आवश्यकता अनुसार लिया जा सकता है|

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: ACHARYA SANJAY CHHINDWARA MP

ग्राम पंचायत डोड्रेपाल ( कोसरागुडा) में आवासों की समस्या कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत डोड्रेपाल कोसरागुडा,ब्लाक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) इस डोड्रेपाल पंचायत में एक भी प्रधानमंत्री आवास नही है इसी सन्दर्भ से कुछ ग्रामीणओ से बात करते है, ग्रामीणों के नाम गागरू राम मांजी ,देवीप्रसाद वेंजम मैं यह का जनप्रतिनिधि भी हूँ और लेंच का अध्यक्ष हूँ और वाढ 4 का पंच हूँ बुधराम सरपंच की पति है यह के आपको जानकारी है यह का एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं है , जी हा हमारा ब्लॉक् मेंल लिखके भी दिए है अभी तक उदार से आदेश नहीं आया हैं,एक भी नहीं है अभी तक जनपद में जानकारी दिए हैं लिस्ट भी दिए है उसके बावजूद भी नहीं है हम लोग सी.ओं.से भी बात हुई है और जिला पंचायत से भी बात किये उधर का नहीं आया है कर के बोले है 2020 को एक भी आवास नहीं मिला इस पंचायत को, प्रधानमंत्री का वादा है की 2022 तक पुरे भारत में हर गरीबो को पक्का मकान देने का वादा है इनमे मेरा ऐ है की 2020 भी आंधा हुआ है की अभी तक मेरा पंचायत में भी एक भी नहीं है सरकारी आवास ,और हमारा बस्तर में ऐसा गरीब है जो लोग मन पत्थर का घर में जिंदगी भीता थे और जो बरसात के मौसम में रहने लयक भी नही है,लेकिन मुझे लगता है अभी 2022 तक शायद बन ओएगा मैं अभी ऐ चाहता हूँ की जल्दी -जल्दी से जनपद में सरपंच,सचिव,को सर्वे कर के देना चाहिए कृप्या मदद करें!|

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR CHHATTISGARH DARBHA HOUSING PROBLEM

खेती के बारे में बात रहे हैं...

ग्राम-केलाउर पेदापारा, ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लक्ष्मी मरकाम बता रही हैं की 12 क्लास में पढाई करती हैं आभी उनका रिजल्ट नहीं आया हैं| तो पढाई के साथ साथ आपने घर परिवार वालो के साथ मिलकर खेती काम करती हैं उनके खेत में सबसे ज्यादा,धन मक्का जोद्रा का चीज उगाते है| आच्छी तरह से इस्तेमाल करके मार्किट में लेजाकर बेचते हैं और उनके पापा उन पैसो से लक्ष्मी की आगे का पड़ाई के लिए भी खर्च करते हैं| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर लक्ष्मी@7067125090.

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTARI CG LAXMI MARKAM NFORMOTINO

« View Newer Reports

View Older Reports »