स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चर्म रोग में फूटी करंज, नीम और खैर के पत्तो को पीसकर उसका लेप करें, उसका क्वाथ बनाकर उस पानी से स्नान करें, क्वाथ बनाकर सेवन करें, करंज के बीज, हल्दी, हरण और राई को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर लेप बना लें और चर्म रोग पर लगायें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : काला उड़द की दाल का औषधीय उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय काला उड़द का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जो मांस नहीं खाते हैं और उन्हें मांस मछली से मिलने वाले पोषक तत्व की कमी होती है, उड़द की दाल को पकाकर उसमे देशी घी का तड़का लगाकर सेवन करने से मांस, मछली में मिलने वाला प्रोटीन मिलता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : करंज के औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल फूटी करंज के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, मधुमेह रोग में फूटी करंज के फूलो का क्वाथ बनाकर 20 मिली ग्राम की मात्रा में सेवन करने से लाभ हो सकता है, बार बार पेशाब होने की समस्या में आराम मिलता है, संबंधित विषय पर जनकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बुखार में नाय बूटी का चटनी बनाकर सेवन किया जा सकता है, दूसरा उसका रस पिया जा सकता है, रस का सेवन एक चम्मच करना है | छाव में सुखाकर काढ़ा बनाकर भी उपयोग किया जा सकता है, काढ़ा बनाने के लिये एक चम्मच पंचांग आधा गिलास पानी में डालकर उबलना है, जब 100 ग्राम बचे तो उसका सेवन करना है, सुबह शाम सेवन करना है, संबंधित विषय पर जाकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग में चकोड़ा का उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चाकोड़ा के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, चर्म रोग की समस्या में चकोड़ा के पत्तो का साग बनाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है, 7 दिन तक सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
