स्वास्थ्य स्वर : कंठमाला रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल भृंगराज का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, कंठमाला रोग में इसके पत्तो को पीसकर घी में पकायें, उसके बाद ग्रषित जगह पर बांध कर रखें, आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुरमी करण होने से दिक्कत कम हुआ है...
ग्राम-सरई माल, पोस्ट-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कश्यप बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, जिसके संबंध में उन्होंने 1 माह पहले संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद मुख्य मार्ग में मुरमी करण का काम हुआ है बाकि का काम बारिस के बाद होने का अस्वासन मिला है, मुरमी कारण होने सड़क में कुछ सुधार हो गया है जिससे समस्या काम हुई है, वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9977460131. (170400) (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP RAJKUMAR KASHYAP SONG VICTIMS REGISTER
जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार...
ग्राम-सिमरिया, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से अंकित कुमार कविता के माध्यम से जैविक खाद के बारे में बता रहे हैं:
जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार-
मटका खाद बनाके नाडेप खाद बना के-
जैविक खाद खेतो में डाल ऐसे होगी पैदावार-
जैविक खाद नहीं बनाया-
अमृत संजीवनी बनाने केचुवा खाद बनाने-
जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार... (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: ANKIT KUMAR DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
टोकरी बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं...
ग्राम पंचायत-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलमती, पदमनी, जानकी बता रही हैं, वे माँ दंतेश्वरी स्वसहायता समूह चलाती हैं, वे टोकरी खरीद कर लाते हैं उसके बाद लोहड़ीगुडा में बेचते हैं, इसी से उनका घर चलता है, कभी फायदा होता है कभी नहीं होता है, लोहंदीगुडा से 6 किलोमीटर से टोकरी खरीदकर लाते हैं| आने जाने का किराया 20 रुपये लगता है| (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये सामान्य ज्ञान की बातें-
जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश साहू दोहा सुनाते हुये सामान्य ज्ञान की बाते सुना रहे हैं, जिससे बच्चे सुनकर सीख सकें|
आवत ही हरसे नहीं, नैनन नहीं सनेह-
तुलसी कहा न जाईये कंचन बरसे मेघ-
जाति न पूछे साधू की, पूछ लीजिये ज्ञान...(AR)

