आवास के लिये कई बार आवेदन कर चुका हूँ सुनवाई नहीं हो रही है...

लालीपारा, ग्राम पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयमन मंडावी बता रहे हैं कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्होंने कई बार आवास के लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें: सरपंच@9770486826, सचिव@9406069269. संपर्क नंबर@7693835670. (172219) (AR)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: AWASYOJNA SONG VICTIMS REGISTER

तुमको देखा तो ये ख़याल आया...गजल-

जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव एक गजल सुना रहे हैं:
तुमको देखा तो ये ख़याल आया-
ज़िन्दगी धूप, तुम घना साया-
तुमको देखा तो ये ख़याल आया-
हम जिसे गुनगुना नहीं सकते-
वक़्त ने ऐसा गीत क्यूँ गाया... (AR)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: CG CHAMPA JANJGIR SAMPAT YADAV SONG VICTIMS REGISTER

अरे सावन महिना आयो रे...सावन गीत-

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयालाल केवट के साथ रामनिवास है जो एक सावन गीत सुना रहे है :
अरे सावन महिना आयो रे-
सकी महेंदी ले आओ-
महेंदी ले आओ सकी-
महेंदी ले आओ...

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: ANUPPUR MP KANHAIYALAL RAMNIVAS SAWAN GEET SONG VICTIMS REGISTER

Impact : मेरा मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...

ग्राम-गेदौला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रामप्रसाद सिंह बता रहे है कि मनरेगा के तहत काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक महिना पहले सन्देश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको एक महीने के अन्दर उनको मजदूरी भुगतान मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9669117861.

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: NAREGA IMPACT RAMPRASAD SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

पहले धान की खेती करते थे अब सब्जी भी उगा लेते हैं, जिससे घर का खर्च निकल जाता है...

ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लच्छूराम मांझी बता रहे हैं, वे खेती करते हैं उनका कहना है इससे पहले वे केवल धान की खेती करते थे लेकिन अब धान के साथ सब्जी की खेती भी करते हैं, 4 साल से सब्जी खेती का काम कर रहे हैं, इससे उनका घर का खर्च चलता है, इस प्रकार वे पाना जीवन यापन करते हैं| (AR)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »