भीग रहा कागज बरस रहा पानी...दादरा गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नयर केंजनी एक दादरा गीत सुना रही हैं:
भीग रहा कागज बरस रहा पानी-
लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी-
पिसरी पिसने को सासू जी आमय-
पीस रही बिसरी बरस रहे पानी-
लाल तेरे होने से बड़ी परेशानी-
भीग रहा गसू बरस रहा पानी... (AR)
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: MP NAYAR KENJANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
बड़ेजनों का हम आदर करेंगे...गीत-
ग्राम-उरुमदुगा, थाना-पटना, तहसील+ब्लाक-बैकंडपुर जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही है:
बड़ेजनों का हम आदर करेंगे-
दुनिया के कोने-कोने में फैलायेंगे-
समाज मंडली का आदर करेंगे...
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: HINDI SONG KOREYA CG POONAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: DONGARPUR EDUCATION PRAKASH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कंट करंज की डाली को लेकर उसके छोटे टुकड़े कर लें और कूट लें, एक चम्मच लेकर 400 ग्राम पानी में उबालें, उसके बाद उसका सेवन करें, सुबह शाम सेवन कर सकते हैं, 4 दिन तक सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
पारा में पानी की समस्या है, नाले से पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, मिठकू पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेसो कोराम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है वे नाला से पानी उपयोग करते हैं, टपकाराम पोयाम का कहना है पानी की समस्या है इसके लिये आवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / टांगरुराम पोयाम@9098303331. CEO@9406016762. (172310) (AR)
