हम हर कदम पे शांति का घर बनायेंगे...गीत-
ग्राम-सुरेशपुर, ठेलूपारा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
हम बालक हैं देश के बढ़ते ही जायेंगे-
हम हर कदम पे शांति का घर बनायेंगे-
लाखो हमारे देश की नव योजना बनी-
सोने की खान है हमारी देश की जमी-
हम स्वर्ग से भी देश को सुंदर बनायेंगे-
हम हर कदम पे शांति का घर बनायेंगे... (AR)
Posted on: Jul 30, 2020. Tags: CG JASHPUR SHASHIKALA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER
1 साल पहले गोठान निर्माण का काम कराया गया था, आज तक पैसा नहीं मिला है...
ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयमनी बता रही हैं कि उनके दो बच्चे 1 साल पहले पंचायत में गोठान निर्माण का काम किये थे जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, 25 दिन काम किया गया है, इस संबंध में आवेदन करने पर जानकारी दिया गया था कि खाते में पैसा आ गया है लेकिन बैंक में चेक कराने से पता चला कि पैसा खाते में नहीं आया है और आज तक काम का पैसा नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669868913. ब्लाक CEO@7861287306, 9406138435, कलेक्टर@07782222693. (172357) (AR)
Posted on: Jul 30, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अशोक वृक्ष की छाल का औषधीय उपयोग...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी अशोक की छाल का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, रक्त प्रदर में अशोक वृक्ष की छाल को कूटकर 30 ग्राम की मात्रा में लेकर एक गिलास दूध में उबालें जब एक कप बचे तो आधा कप सुबह और आधा कप रात को सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424167683. (AR)
Posted on: Jul 30, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आमा हल्दी, काला नमक और थोड़ा अजवाईन मिलाकर गुनगुना पानी के साथ सेवन करने से पेट दर्द में आराम मिल सकता है, इसका उपयोग दो सप्ताह तक कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ों के किस्से)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में “घुमक्कड़ों के किस्से” की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पटना, बिहार से आपके अमिताभ अंकल (अमिताभ कुमार दास) आपको सुनाएंगे एक और बहादुर घुमक्कड़ की कहानी| आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
